✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी, ईमानदारी और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का प्रतीक : CM नीतीश कुमार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 17, 2026, 1:17:24 PM

पटना : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर आज राजधानी पटना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित कर्पूरी संग्रहालय में पहुंचकर जननायक को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया.

कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय की राजनीति का अग्रदूत

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी, ईमानदारी और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है. उन्होंने समाज के वंचित, पिछड़े और गरीब वर्गों के उत्थान के लिए जो संघर्ष किया वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है. कर्पूरी ठाकुर को सामाजिक न्याय की राजनीति का अग्रदूत माना जाता है. मुख्यमंत्री ने उनके आदर्शों और नीतियों को याद करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

जननायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे. सभी ने जननायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर पूरे बिहार में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जहां लोगों ने उनके योगदान को स्मरण किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया.

Tags:Karpoori Thakur life and legacyNitish Kumar on Karpoori ThakurBihar CM tribute to Karpoori ThakurKarpoori Thakur simplicity and honestySocial justice icon Karpoori ThakurKarpoori Thakur birth anniversary statementNitish Kumar speech on Karpoori ThakurBihar political news todayKarpoori Thakur social justice leaderJan Nayak Karpoori ThakurBihar CM latest statementPolitical tribute in Bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.