✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

कैमूर: दो युवक को रील बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए वजह  

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:55:40 AM

कैमूर (KIMUR) : लोग अक्सर फेमस होने के चक्कर में कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसका परिणाम काफी बुरा निकल कर आता है. सोशल मीडिया पर अक्सर आपने भी देखा होगा कि रील बनाने के चक्कर में लोग क्या क्या नहीं करते हैं. कैमूर में एक शख्स को रील बनाना भारी पड़ गया. दो युवा फेमस होने के चक्कर में जेल के सलाखों के अंदर चले गए. दरअसल दोनों ने अवैध हथियार के साथ रील बनाया और उसका स्टेटस व्हाट्सएप पर भी लगा डाला. जिसके बाद किसी ने इनके स्टेटस का स्क्रीनशॉट लेकर वरीय पदाधिकारी को भेज दिया. जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद दोनों के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया. वही दोनों का मेडिकल जांच कराते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

क्षेत्र में नाम बढ़ाने को लेकर की गई ऐसी हरकत

इस मामले में जानकारी देते हुए कैमूर एसपी हृदय कांत ने बताया 26 मार्च की शाम में व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना मिली कि एक लड़के का रिल वायरल हो रहा है जिसमें देसी हथियार है. जिसके तुरंत बाद लड़के और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अपना नाम बढ़ाने को लेकर उन्होंने इस तरह की हरकत किया है. हालाकि हथियार कहां से लाया गया है इसकी स्पष्ट सूचना नहीं मिल पाई है. छानबीन किया जा रहा है कोई अपराधिक इतिहास नहीं पता चला है.   

एसपी ने यूथ के लिए दी ये सलाह

कैमूर के एसपी हृदय कांत ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि  हथियार रखना गैरकानूनी है अगर रखना है तो इसका लाइसेंस प्राप्त करिए. वही उन्होंने आगे कहा कि पॉपुलर बनने को लेकर गलत काम करेंगे तो सलाखों के पीछे जाना होगा. युवाओं को संदेश देना चाहता हूं कि पॉपुलेरिटी को लेकर कोई ऐसी हरकत नहीं करें जिससे कि जेल जाना पड़े. मेहनत करके अपना भविष्य संवारे जिससे परिवार का नाम रोशन हो.

 

 

Tags:KaimurreelspoliceKAIMURCRIMETHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.