✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

कैमूर पुलिस ने सरकटी युवती हत्याकांड का किया उद्भेदन! हत्यारा प्रेमी गिरफ्तार,पढ़ें कैसे प्रेमिका को सरप्राइज के बदले मिली दर्दनाक मौत  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:33:42 AM

कैमूर(KAIMUR): कैमूर जिले में पहाड़ी के समीप से बरामद सर कटी युवती की लाश मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है.ये पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, और पड़ोस के ही रहनेवाले एक युवक के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार किया है, और घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है.

प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने ही की प्रेमिका की हत्या

वहीं प्रेसवार्ता कर कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया है कि समीम कुरेशी और उसकी प्रेमिका एक ही कोचिंग सेंटर भभुआ में पढ़ाई करते थे, जहां दोनों में प्रेम प्रसंग था, समीम कुरैशी को यह संदेह था कि लड़की का किसी और से प्रेम प्रसंग है, जिससे नाराज होकर वह वो प्रेमिका को सरप्राइज गिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बिठाकर मदुरनी पहाड़ी के समीप ले गया. और फिर घटना को अंजाम देने के बाद मृतका का सर काटकर बैग में लेकर आया, और जिस कोचिंग में पढ़ता था,उस कोचिंग के सामने खंडरनुमा घर के अंदर कुएं में फेंक दिया था.

पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने ही लिखा था पत्र

वहीं पुलिस ने घटनास्थल से मृतका के हाथ से एक पत्र बरामद  किया था, जिसमे मामा सहित एक अन्य लड़के पर घटना को अंजाम देने की बात लिखकर डाली गई थी, वह पत्र भी गिरफ्तार समीम कुरेशी के माध्यम से ही लिखा गया था, जिसका उद्देश्य पुलिस को मामले को लेकर गुमराह करना था.अभियुक्त चैनपुर वार्ड नं 2 पठान टोला निवासी बताया जाता है. इस घटना में चैनपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार,  डीआईयू शाखा के पुलिस निरीक्षक संतोष वर्मा, महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी, चैनपुर थाना के एसआई प्रमोद कुमार के निरंतर प्रयासों से उद्भेदन में सफलता मिली है. जिन्हें पुरुस्कृत किया जाएगा.

मामले का खुलासा होने के बाद लोगों ने किया प्रदर्शन

वहीं सर कटी लाश बरामद मामले के उद्भेदन के बाद मृतका के परिजनों के द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन किया गया, और  चैनपुर थाना का घेराव करते हुए एक तरफ चैनपुर थानाध्यक्ष को सफल उद्भेदनकी बधाई दी गई तो दूसरी तरफ तत्काल गिरफ्तार आरोपी को फांसी देने की मांग की गई है. स्थानीय लोगों के द्वारा किए जा रहे हैं प्रदर्शन मामले में पुलिस ने समझा बूझकर लोगों को हटाया है, और गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 

Tags:murder casemurder case kaimurmurder case biharKaimur PoliceSarakati girl's murder caseKiller lover arrestedKiller lovergirlfriend got a painful deathpainful death instead of surprisecrimecrime in biharcrime in kaimur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.