✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

कैमूर पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा, हथियार बनाने के उपकरण के साथ 5 को किया गिरफ्तार   

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:05:17 AM

कैमूर(KAIMUR):आज बिहार के कैमूर पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए बडी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक देसी कट्टा, 27 खोखा, तीन मोबाइल दो लेंथ मशीन, दो आरी एक अर्धनिर्मित बैरल एक खंती, एक घिरनी दो बटाली एक टांगी 10 हेक्सा ब्लेड को बरामद किया है.पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 5 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.  

सोनहन थाना क्षेत्र के अमाढ़ी गांव में देसी पिस्टल बनाने का काम चल रहा है

  पुलिस ने प्रेसवार्ता करते हुए कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनहन थाना क्षेत्र के अमाढ़ी गांव में देसी पिस्टल बनाने का काम चल रहा है.इसके बाद मेरे निर्देश पर पुलिस की एक गठित कर रात्रि में अमाढ़ी केशोनाथ राम के मड़ई पर छापामारी किया गया, जहां से एक पिस्टल 27 पीस खोखा एवं हथियार निर्माण में प्रयुक्त की जानेवाले अन्य अवैध सामग्री बरामद की गई.  

हथियार बनाने के लिए 3 हजार और एक देशी राइफल पर 5 हजार मजदूरी देना तय था

वहीं केशोनाथ पता चला कि अपने पुत्र कुबेर राम पिंटू राम छोटे राम के साथ मिलकर हथियार बनाकर बेचने की योजना बनाया और एक कारीगर जिसका नाम मुखलाल मिस्त्री जो पटना जिला के कादिरगंज थाना क्षेत्र के मनकी गांव निवासी को हथियार बनाने के लिए अपने यहां बुलाए थे.जिसे हथियार बनाने के एवज में एक पिस्टल पर 3 हजार एवं एक देशी राइफल पर 5 हजार मजदूरी देने पर तय किया था.  

कई हथियार भी बनाकर बेचा जा चुका है

  फिलहाल पुलिस के अनुसंधान में यह मामला सामने आया है कि यह कार्य लगभग 10 दिनों से चल रहा था और कई हथियार भी बनाकर बेचा जा चुका है.जिसको लेकर पुलिस आगे जांच में जुटी है इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पटना में इस कारीगर का क्या इतिहास रहा है.इसके बाद ही खुलासा हो पाएगा कि यह लोग कब से और कहां-कहां हथियार बनाने और बेचने का काम कर रहे थे फिलहाल पुलिस सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है   

Tags:Kaimur policeillegal mini gun factorymini gun factoryKaimur police exposed illegal mini gun factoryarrested 5 with weapon making equipmentKaimurKaimur newsKaimur news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.