✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

कैमूर किसानों ने जिला मुख्यालय का किया तालाबंदी, कर रहे हैं मुआवजे की मांग 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:36:39 AM

कैमूर(KAIMUR): बड़ी खबर कैमूर से आ रही है. जहां कैमूर किसान यूनियन के लोग जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यालय के मेन गेट पर तालाबंदी कर दिया है. बता दें कि भारतमाला परियोजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से होते हुए कोलकाता तक एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है. जिसमें बिहार के 2 जिले आ रहे हैं एक कैमूर और दूसरा रोहतास. जिसे लेकर कुछ माह पहले ही जिला के पदाधिकारियों द्वारा किसानों की जमीन की नापी की गई थी और उचित मुआवजा देने की बात कही गई थी.  

वहीं आज किसानों ने बताया कि  जिले के चांद ,चैनपुर ,भगवानपुर और रामपुर प्रखंड के किसान जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि किसानों के बिना बताए ही उनकी जमीन में जिला प्रशासन की तरफ से पहले ही पिलर गाड़ दिया गया है और जितना उचित मुआवजा जमीन का मिलना चाहिए था वह किसानों को अभी तक नहीं मिल रहा है. वहीं किसानों ने जिला पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कैमूर डीएम को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है लेकिन डीएम मुख्यमंत्री के निर्देश  को नहीं मान रहे हैं. आज हम लोग जिला मुख्यालय पर आकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं  और जिला मुख्यालय के मेन गेट का ताला बंदी कर दिया है. अगर सरकार हमारी बातों को नहीं मानते हैं तो हम चक्का जाम कर देंगे . 

Tags:biharKaimurKaimur farmers lockout the district headquarters

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.