✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बस एक नींद की झपकी और चली गई तीन लोगों की जान,पढ़े कैसे लापरवाही ने तबाह कर दिया पूरा परिवार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:44:36 PM

पटना(PATNA):पटना के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थानाक्षेत्र में शनिवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ जहां सरैया गांव के पास सड़क किनारे नहर में एक चलती कार अनियंत्रित होकर पलट गई.जिससे ही तीन लोगों की दर्दनक मौत हो गई.वही दो लोग गंभीर रूप से घायल है.

एक ही परिवार के तीन लोगों की हो गई मौत

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे जहां जेसीबी के सहारे कर को बाहर निकल गया लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि दो लोग घायल है जिसे इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है. मृतकों की पहचान 52 वर्षीय निर्मला देवी,36वर्षीय नीतू सिंह जबकि 10 वर्षीय अस्तितु कुमारी के रूप में हुई है सभी लोग वैशाली जिले के महुआ इलाके के रहने वाले बताए जा रहे है.जबकि घायल में नंदन सिंह और रिद्धि सिंह है जिनका इलाज चल रहा है.

शादी की सालगिराह में शामिल होने जा रहे थे सभी लोग

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सभी लोग अपने कार से छत्तीसगढ़ से वैशाली के हाजीपुर जा रहे थे.घर में किसी के शादी के सालगिरह में शामिल होने के लिए सभी लोग निकले थे.इधर मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है.घटना को लेकर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अहले सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ससरैया गांव के पास एक कार नहर में पलट गई है जिसके बाद पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों और जेसीबी के सहारे कार को नहर से बाहर निकाला गया.जहां कार में अब तीन लोगों की मौत चुकी है. जबकि दो लोग घायल है. कुल पांच लोग कार में सवार थे सभी लोग छत्तीसगढ़ से वैशाली सड़क मार्ग के जरिए जा रहे थे.तभी यह हादसा हो गया संभावना है कि ड्राइवर को नींद आ गया था जिसके कारण यह हादसा हुई है.

Tags:AccidentAccident in patnaAccident in paliganj PatnaTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayPatnaPatna newsPatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.