☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर चढ़ा निगरानी के हत्थे, 12 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर चढ़ा निगरानी के हत्थे, 12 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

नालंदा(NALANDA): बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां निगरानी विभाग की टीम ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर वसीम अख्तर को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. मामला बिहार थाना क्षेत्र इलाके के अस्पताल चौराहा स्थित बिजली विभाग कार्यालय की है. जहां बिजली विभाग पदस्थापित जेई वसीम अख्तर ने  दीपक कुमार से 12000 रुपए जेई के द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी. निगरानी विभाग के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए सत्यता की जांच की गई और अस्पताल चौक स्थित बिजली विभाग के मुख्य कार्यालय से 10 सदस्य निगरानी विभाग की टीम ने जेई वसीम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया. 

सीम अख्तर नूरसराय के बिजली विभाग के शाखा में पदस्थापित हैं

बताया जाता है कि यही वसीम अख्तर नूरसराय के बिजली विभाग के शाखा में पदस्थापित हैं. इस संबंध में निगरानी विभाग के डीएसपी खुर्शीद आलम ने बताया कि जेई वसीम अख्तर नूरसराय के विद्युत आपूर्ति शाखा में पदस्थापित हैं. जिन्हें निगरानी विभाग की टीम के द्वारा विद्युत प्रमंडलीय कार्यालय शाखा बिहार शरीफ से गिरफ्तार किया है. दीपक कुमार के द्वारा ही निगरानी विभाग को शिकायत की गई थी इसी के एवज में शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई है. जेई वसीम अख्तर के द्वारा विभाग में ठेकेदारी का भी काम किया जाता है एलटी एक्सटेंशन को लेकर प्रोजेक्ट पास कराने को लेकर 12000 घूस मांगा जा रहा था. 

Published at:16 Dec 2022 03:09 PM (IST)
Tags:bihar newsnalanda news updateengineer of electricity department caught under surveillance
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.