✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे मंदिर से करोड़ों की ज्वैलरी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मामला 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:06:17 PM

TNP DESK- बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरों ने करोड़ों की जूलरी चोरी कर ली. मंदिर के गर्भगृह की ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और ज्वेलरी से भरी लाकर उठाकर अपने साथ ले गए. चोरी के ज्वेलरी का कीमत लगभग 1.8 करोड़ बताया जा रहा. चोरी की घटना की जानकारी उसे समय हुआ उसे समय हुआ जब सुबह 5:00 मंगला आरती करने पुजारी पहुंचे. चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश दिख रहा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित, सीडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी, एसडीओ अनिल कुमार पहुंच गए. घटना की जांच के दौरान पूरा वारदात सीसीटीवी में कैद पाया गया है. रात के 11:30 चोर मंदिर के पीछे से सीधी और रस्सी के सहारे मंदिर में प्रवेश करते हैं. मंदिर के गर्भ ग्रह का ताला काट कर अंदर घुसकर ज्वेलरी से भरा लॉकर को अपने साथ ले जाते दिख रहे हैं. चोर मास्क पहने हुए हैं जिससे उनकी चेहरा साफ सामने नहीं आ रहा. पुलिस ने सफल की टीम को तत्काल बुलाकर जांच शुरू कर दी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात 10:00 बजे शयन आरती के बाद मंदिर के गर्भ गृह को बंद कर दिया जाता है. परंपरा के अनुरूप सेन आरती के बाद मां की सभी ज्वेलरी को उतार कर लॉकर में बंद कर दिया जाता है. जिसकी चाबी मुख्य पुजारी और मंदिर के प्रबंधक के पास होती है. चोरों की टीम ने पूरी तरह से रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया है. मंदिर के गेट पर ही टीओपी बना हुआ है जहां मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है. सुरक्षा कर्मियों को भनक तक नहीं लगी. मंदिर के पीछे स्कॉर्पियो खड़ा कर चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से निकल गए. पुलिस अब अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी हुई है.

Tags:Bihar newsJewellery worth crores stolen from Bihar'sShaktipeeth Thawe TempleThawe Templethe main Shaktipeeth of Bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.