✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

ज्वेलर्स स्टाफ की बहादुरी ने बचाई लूट, नालंदा के बिहार शरीफ में वारदात नाकाम

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 30, 2026, 4:01:15 PM

नालंदा (NALANDA) : बिहार शरीफ स्थित लहेरी थाना क्षेत्र के काशी तकिया मोहल्ला की गली में चौक बाजार ब्रांच के मुन्नालाल महेश लाल आर्य जेवेलर्स के स्टाफ के साथ लूट की असफल वारदात हुआ. इस दौरान अशोक कुमार नामक व्यक्ति के ऊपर बाइक सवार अपराधियो ने पिस्तौल तान दिया और उनका बैग छीनकर भागने लगे. अशोक कुमार ने दिलेरी दिखाते हुए बदमाशों के हाथ से पिस्तौल छीन लिया और शोर मचाया इस दौरान बाइक सवार तीनो अपराधी बाइक को छोड़कर फरार हो गये.

बाईक,पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

घटना की जानकारी मिलने के बाद डॉयल 112 की पुलिस और लहेरी थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर अपराधियो की बाइक एक पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस को जब्त कर अपने साथ ले गई है. दुकान के संचालक सुभाष कुमार ने बताया कि अशोक कुमार दुकान के काम से पटना जा रहे थे उसी दौरान उनका पीछे करते हुए बाइक सवार बदमाशो ने लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया. भागने के दौरान अशोक कुमार ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया और उससे पिस्तौल छीन ली. इसके बाद तीनों आरोपी अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए.

Tags:Nalanda robbery attempt foiledBihar Sharif jewelry shop robberyJewelers staff bravery stops robberyNalanda crime news todayBihar robbery attempt failedBihar Sharif crime updateNalanda breaking newsBihar crime latest newsNalanda incident todayBihar police crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.