✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

टोलकर्मियों की गुंडा गर्दी,गांव के लोगों से मांग रहा था टोल,विरोध करने पर मारी दी गोली,दो घायल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 21, 2026, 11:17:16 AM

जहानाबाद (JAHANABAD): बिहार के जहानाबाद एनएच-22 पर स्थित टोल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि टोल गार्ड ने फायरिंग कर दी, जिसमें दो युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य युवक मारपीट में जख्मी हुआ है.घटना टेहटा थाना क्षेत्र के सेरथुआ टोल प्लाजा के पास की है.घायल युवकों की पहचान उमराईबिगहा गांव निवासी विकास कुमार और रोहित कुमार के रूप में की गई है जबकि एक अन्य युवक आदित्य कुमार बताया जाता है.

विकास और रोहित दोनों को लगा गोली का छर्रा 

विकास और रोहित दोनों को गोली का छर्रा लगी है जबकि आदित्य कुमार मारपीट में जख्मी हो गया है.घटना के संबंध में घायल युवक ने बताया कि वह अपने गांव से बारात लेकर जा रहे थे. टोल प्लाजा के पास डीजे की धुन पर नाचने के दौरान टोल कर्मियों से उनकी कहा-सुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और मारपीट शुरू हो गई.इसी बीच आरोप है कि टोल कर्मियों के गार्ड ने अपनी बंदूक से फायरिंग कर दी.घटना के बाद तीनों घायलों को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है. वही डॉक्टर ने बताया कि दो युवक को गोली लगी है जिसका उपचार किया जा रहा है.

कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच पहले भी विवाद की बात सामने

इधर घटना की सूचना मिलते ही एएसपी मनोज कुमार पांडेय, सदर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गार्ड की लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है. इस दौरान पुलिस ने पास के गांव उमराई बिगहा में भी छापेमारी की.एएसपी ने बताया कि टोल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच पहले भी विवाद की बात सामने आई है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है.

Tags:jehanabad news todayjahanabad crime news today april 6jahanabad newsjahanabad latest newsnews todayjahanabad encounter todaybihar news todaytoday newsjehanabad newsnda jehanabad newspatna today newsjharkhand news live todaytoday latest newsbihar crime news todaygurukul hostel jahanabad death newsjehanabad latest newslatest news jehanabadpappu yadav jehanabad newsmp chhattisgarh live news todayjehanabad crime newsmurder in jehanabad todayjehanabad panchayat news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.