✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जहानाबाद:  बाल सुधार गृह से फरार हुए 9 बाल कैदी, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:21:03 AM

जहानाबाद(JAHANABAD):बिहार के बाल सुधार गृह से एक बार फिर बाल कैदी फरार हो गए. जहानाबाद जिले के साई मंदिर स्थित बाल सुधार गृह से 9 बाल कैदी फरार हो गए हैं.  मगंलवार की देर रात 9 बाल कैदी भागने का मामला प्रकाश में सामने आया है. मामले के सामने आते ही प्रसाशनिक महकमे में हड़कंप मच गया. भागे बाल कैदी को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से आज बुधवार को अलग अलग इलाकों में जांच अभियान चलाया जा रहा है.

प्रशासन में हड़कंप 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार के देर रात सभी बाल कैदी किसी तरह फरार हो गए. जब बुधवार की सुबह गिनती शुरू हुई तो 9 बाल कैदी नहीं मिले. जिसके बाद से प्रशाशनिक महकमें में हड़कंप मच गया.और फिर भागे बाल कैदी की तलाश शुरू की गई. हालांकि इस मामले में अभी जिले के वरीय अधिकारियों का बयान आना बाकी है. लेकिन बाल सुधार गृह से 9 कैदी भाग जाना सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा सकती है. गौरतलब हो कि बाल सुधार गृह से बाल कैदी के भागने का जिले में यह कोई पहला मामला प्रकाश में नहीं आया है. इससे पहले भी इस तरह के की मामले सामने आए हैं. लगातार इस तरह की घटना से बाल सुधार गृह के अधिकारियों की लापरवाही झलक रही है. 

Tags:biharjahanabad9 child prisoners escaped from child reform home

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.