✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार : सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बची JDU MLC रेखा देवी, चार लोगों को लगी चोट  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:26:06 AM

मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार  शाम जदयू एमएलसी रेखा देवी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई . इस हादसे में एमएलसी बाल- बाल बच गईं.  टक्कर इतनी जोरदार थी कि MLC की कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे के वक्त कार में एमएलसी रेखा देवी, चालक और उनके दो अंगरक्षक भी सवार थे. सभी को हल्की चोट आई है, ऐसे में उन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा तुर्की ओपी क्षेत्र के मेला चौक के समीप हुआ.

कार में चार लोग थे सवार:

मिली जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी से जदयू एमएलसी रेखा देवी अपनी कार से मुजफ्फपुर जिले के तुर्की ओपी क्षेत्र के मेला चौक के समीप गुजर रही थी. इसी बीच उनकी कार दूसरे वाहन से टकरा गयी. हादसे में एमएलसी सहित कार में सवार चार लोगों को हल्की चोटें आई. मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस एमएलसी और उनके सभी कर्मचारियों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी ले गई. जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.

सभी सुरक्षित

MLC की कार का हादसे में परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना के बाद आसपास में हड़कंप मच गया पूरे मामले पर पूछे जाने पर तुर्की पुलिस ने बताया कि एमएलसी सहित 4 लोगों को जो गाडी में सवार थे. उन्हें आंशिक चोट आई है. सभी को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

Tags:bihar newsJDU MLC Rekha Devijdu mlc car accidentJDU MLC Rekha Devi narrowly escaped in a road accident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.