✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जदयू विधायक का विवादित बयान, कहा- ‘पाकिस्तान के मैच जीतने पर भारतीय मुसलमान भी फोड़ते हैं पटाखे...’

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:16:54 AM

भागलपुर(BHAGALPUR): बिहार के भागलपुर जिले के गोपालपुर जदयू विधायक गोपाल मंडल अपनी टिप्पणियों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. अपने अजब-गजब हरकतों और बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले जेडीयू से गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल के बोल एक बार फिर लड़खड़ा गए हैं. एक बार फिर उन्होंने एक बड़ा विवादित बयान दे दिया है, जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. विधायक ने अब भारत-पाकिस्तान मैच के परिणाम को लेकर विवादित बयान दे दिया है.

दरअसल, गोपाल मंडल मंगलवार को नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड के जयमंगल टोला में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे थे. यहां विधायक ने खेल के महत्व को बताते हुए कहा कि खेल से आपसी दुश्मनी समाप्त होती है. जब हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाता है तो दोनों देशों के खिलाड़ी आपस में तालमेल बिठा लेते हैं. अगर भारत जीतता है तो हिंदू पटाखे फोड़ने लगते हैं और पाकिस्तान जीतता है तो यहां के मुसलमान भी पटाखे फोड़ने लगते हैं. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

 

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार अपडेटबिहार ट्रेंडिंग न्यूजट्रेंडिंग न्यूजनीतीश सरकारजदयूजनता दल यूनाइटेडजदयू विधायकजदयू विधायक गोपाल मंडल का विवादित बयानक्रिकेट टूर्नामेंटBiharBihar NewsBihar UpdateBihar Trending NewsTrending NewsNitish GovernmentJDUJanata Dal UnitedJDU MLAJDU MLA Gopal Mandal's controversial statementcricket tournament

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.