✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सहरसा में जदयू नेता की गुंडागर्दी,  पुलिस पर छिड़का पेट्रोल फिर जलाने का किया प्रयास

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:48:57 PM

सहरसा (SAHARSA) : सहरसा जिले से जदयू नेता की गुंडागर्दी सामने आई है. जहां अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर जदयू नेता ओवेश करनी उर्फ चुन्ना ने पेट्रोल छिड़ककर जान लेने का किया प्रयास है. इतना ही नहीं जदयू नेता ने महिला पुलिस ऑफिसर से हाथापाई की और बदतमीजी भी की है. जिस मामले में पुलिस ने जदयू नेता को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस आगे की कार्यवाई में जुट गई है. बता दें कि ओवेश करनी जिला कार्यकारणी समिति का सदस्य है. 

पुलिस के साथ मारपीट 

इस मामले के बारे में मिली जानकारी के अनुसार घटना कल देर रात की है. थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार की माने तो सहरसा सदर थाने के पुलिस ऑफिसर बाइक से वाहन चेकिंग के दौरान कुछ लड़के से पुलिस ऑफिसर की बहस हो गई. इस दौरान वहां पर बस्ती के कुछ लोगों के द्वारा पुलिस के साथ मारपीट और हाथापाई की गई. 

पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास

इस संबंध में जब कांड दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस ऑफिसर बस्ती गए तो सूचना मिली कि नेता के घर कुछ अपराधी लोग है. पुलिस ऑफिसर जैसे उनके घर से जांच कर आ रहे थे. वैसे ओवेश करनी के द्वारा पुलिस ऑफिसर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया गया, और महिला ऑफिसर के साथ हाथापाई भी की गई.

Tags:JDU leadersaharsasaharsa newsbihar newsbihar updatebihar latest newsJDU leader Ovesh Karni aliasthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.