✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

घर में घुसकर जदयू जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:05:41 AM

गया(GAYA): बिहार के गया में बेखौफ अपराधियों ने जदयू जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह को घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी. घटना देर रात्रि की बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. मृतक सुनील सिंह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोहल्ला के रहने वाले थे. घटना का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल हो गया. परिजन चीत्कार कर रोने लगे.जानकारी मिलने के बाद आसपास के भी लोग जुट गए.

परिवार में शोक 

इस संबंध में मृतक की पत्नी ज्योति सिंह ने बताया कि सुनील सिंह देर रात्रि एक बर्थडे पार्टी से घर लौटे थे. जैसे ही घर के अंदर आए, पीछे से अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. उसके बाद अपराधी फायरिंग करते हुए भाग निकले. इसके बाद थाना को सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि सुनील सिंह के छोटे भाई की पत्नी अंजली सिंह अक्सर जमीन बेचने को लेकर झगड़ा करती थी. लेकिन छोटे भाई की दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण हमलोग जमीन बेचने को तैयार नहीं थे. इसी से नाराज होकर छोटे भाई की पत्नी अंजली सिंह ने भू माफियाओं के साथ मिलकर हमारे पति की हत्या करा दी. अंजली सिंह को पुलिस पूछताछ के लिए थाना ले गई है. उन्होंने कहा कि इस घटना में जितने भी शामिल अपराधी है, उन्हें फांसी की सजा होनी चाहिए. हमारे तीन छोटे बच्चे हैं, अब उन्हें देखने वाला कोई नहीं है. सुनील सिंह पर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी. अब उनके बाद हमलोगों का क्या होगा ?

छोटे भी की पत्नी से चल रहा था जमीनी विवाद 

वहीं स्थानीय जदयू नेता अजीत शर्मा ने बताया कि सुनील सिंह काफी अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे. उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. छोटे भाई की पत्नी अंजली सिंह से अक्सर जमीनी विवाद चलता रहता था. इसे लेकर आपस में चर्चा भी करते थे. लेकिन संपत्ति विवाद में इस तरह की घटना होगी. यह हम लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था. हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि घटना में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए.

Tags:bihargayaJDU leader shot dead after entering house

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.