✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जदयू को झटका,पूर्व प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार सिंह समेत तीन नेता VIP पार्टी में शामिल

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:54:01 PM

पटना (PATNA):बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जदयू को बड़ा झटका लगा है.जहां एक बार बिहार की राजनीति में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. जदयू के पूर्व प्रवक्ता और वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार सिंह समेत तीन नेताओं विकासशील इंसान पार्टी का दामन थाम लिया है.पटना में आयोजित मिलन समारोह में  VIP प्रमुख मुकेश साहनी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.

VIP पार्टी का प्रतिनिधि आने वाले समय में बिहार का डिप्टी सीएम बनेगा

VIP पार्टी की सदस्यता लेने के साथ ही सुनील सिंह ने जेडीयू छोड़ने का कारण बताते हुए कहा कि जदयू में अब योग्य और मेहनती नेताओं को सम्मान नहीं मिल रहा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बंद कमरे से सरकार चला रहे हैं. जमीन से कट चुके इस शासन में कोई सुनवाई नहीं है.इस दौरान मुकेश साहनी का बड़ा दावा की है कि  VIP पार्टी का प्रतिनिधि आने वाले समय में बिहार का डिप्टी सीएम बनेगा.हमारी पार्टी ही अब असली सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है. उन्होंने कहा कि अगर डॉ. सुनील जैसे "आउट" किए गए काबिल लोग VIP में शामिल होते रहे, तो बिहार निश्चित तौर पर आगे बढ़ेगा.

VIP को एक निर्णायक शक्ति के रूप में पेश करने की कोशिश

बता दे कि डॉ. सुनील कुमार सिंह की VIP में एंट्री से जदयू को न सिर्फ संगठनात्मक नुकसान हुआ है, बल्कि यह संदेश भी गया है कि पार्टी के भीतर असंतोष गहराता जा रहा है.वहीं मुकेश साहनी VIP को एक निर्णायक शक्ति के रूप में पेश करने की कोशिश में लगातार सक्रिय हैं.

 

Tags:Bihar NewsPatna newsToday newsBihar News In HindiPolticsPoltics newsJDUVIDHAN SABHA ELECTIONSVIDHAN SABHA ELECTIONS IN BIHARJDU gets a jolt before Bihar assembly electionsspokesperson Dr. Sunil Kumar Singh join VIP partyChunavElectionVIP party

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.