✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जमुई बनेगा इंडस्ट्रियल हब, पर्यटन स्थलों का होगा विकास : नीतीश कुमार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 18, 2026, 6:46:59 PM

जमुई (JAMUI) : बिहार के मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के चौथे चरण में आज नीतीश कुमार जमुई पहुंचे. इस यात्रा में उनके साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय चौधरी, संजय सिंह, जमुई विधायक श्रेयशी सिंह और स्थानीय नेता उपस्थित थे.

आज रात में किसी भी समय लोग निर्भीक होकर घूमते हैं

इस यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को सम्बोधित करते हुए पुराने सरकार की कमियां गिनाते हुए कहा कि पुराने सरकार में लोग 5 बजते ही घरों में दुबक जाते थे लेकिन आज रात में किसी भी समय लोग निर्भीक होकर घूमते हैं. लोगो के घरों में बिजली नही थी, पानी नही थी, नक्सलियों और अपराधियों का बोल बाला था. लेकिन आज उनकी सरकार ने लोगों को भयमुक्त कर दिया है. लोगो को बिजली मुफ्त मिल रही है और घर घर पानी मिल रहा है.

हजारों एकड़ भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराया गया

इस सम्बोधन के बाद उन्होंने कहा कि पिछले सरकार में जमुई में नक्सल काफी सक्रिय थे. कोई विकास कार्य नही हुआ था लेकिन अब यहां मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और पारा मेडिकल कॉलेज खोल दिये गए हैं. साथ ही वर्षो से लंबित बरनार जलाशय योजना की स्वीकृति दे कर हजारों एकड़ भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराया गया है.

जमुई में नए- नए उद्योग लगाए जाएंगे

इस यात्रा के दौरान कुण्डघाट और लछुआड़ में पर्यटन की संभावना को देखते हुए उसका पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा.  फिलहाल जमुई में 2 लाख 74 हजार महिलाओं को रोजगार के लिए 10-10 हजार की राशि दी जा चुकी है और जल्द ही उनके खाते में 2-2 लाख रुपये भेज दी जाएगी. जमुई में आद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कर नए नए उद्योग लगाए जाएंगे. डेयरी को बढ़ावा देने के लिए 841 गांवों में दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन कर 152 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केंद्र खोले जाएंगे.

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी

10 प्रखंडो में विशिष्ट अस्पताल खोले जाएंगे साथ ही जमुई सदर अस्पताल को अति विशिष्ट अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा. खेलों के विकास के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी. इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जमुई में 312 करोड़ की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास रिमोट से किया और 602 करोड़ की लागत से 181 योजनाओं का उद्घाटन भी किया. सभा को सम्बोधित कर वे नवादा के लिए प्रस्थान कर गए.

इस आगमन पर स्थानीय जीविका दीदियों द्वारा स्टॉल लगा कर अपने उत्पादों का प्रदर्शनी किया गया था. इस मौके पर आदिवासी क्षेत्र गोली पंचायत स्थित सरकारी स्कूल की छात्राओं द्वारा आदिवासी नृत्य भी किया गया.

Tags:Jamui Industrial HubNitish Kumar Jamui DevelopmentJamui Tourism DevelopmentBihar Industrial GrowthJamui News TodayBihar Tourism BoostIndustrial Development in BiharNitish Kumar Announcementamui Infrastructure DevelopmentBihar Economic GrowthDevelopment Projects in Bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.