✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

दो साल पहले तय हुई थी शादी, सरकारी नौकरी लगते ही प्रेमिका को दिया धोखा, जानिए फिर लोगों ने क्या किया

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:40:19 AM

जमुई(JAMUI):जमुई में बुधवार की रात्रि गिद्धौर के ऐतिहासिक पंच शिव मंदिर के प्रांगण में एक बीपीएससी टीचर की जबरजस्ती शादी हुई. लड़की पक्ष वालों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से महीनो पहले से शादी की बात से इनकार कर रहे बीपीएससी से बहाल टीचर की जबरदस्ती विवाह संपन्न करवा दिया.इस दौरान हो रहे इस विवाह को देखने के लिए गिद्धौर बाजार के सैंकड़ो लोगो की भीड़ मंदिर परिसर में जमा हो गई.जिसका विडियो भी इंटरनेट मीडिया पर बड़ी तेजी वायरल है.

दो साल पहले ही तय हुई थी दोनों की शादी

 आपको बताये कि जमुई जिले के चकाई प्रखंड के बामदह के वेलदारी गांव निवासी सत्यनारायण वर्मा के पुत्र मुकेश कुमार वर्मा की शादी चकाई प्रखंड अंतर्गत बामदह से ही सटे केंदुआडीह गांव निवासी पूर्णिमा कुमारी उर्फ सपना से दो साल पहले तय हुई थी,दोनो एक दूसरे से बीते वर्ष 2015 से प्रेम भी करते थे. जिसके बाद दोनो के घर वालो ने इनकी शादी तय कर दी थी.शादी तय होने के बाद मुकेश और पूर्णिमा दोनो एक दूसरे से घंटो बाते करने लगे थे,दोनो ने एक साथ जीने मरने की कसमें खा ली.इस दौरान दोनो का चकाई बाजार और देवघर आना जाने का सिलसिला जारी रहा.इसी बीच मुकेश ने बीपीएससी का एक्जाम क्लेयर कर लिया.और शादी से इंकार करने लगा.

नौकरी लगते ही बीपीएससी टीचर की बदली नीयत

पूर्णिमा ने बताया कि शादी लगने के एक वर्ष तक मेरे और मुकेश के बीच में सब कुछ ठीक ठाक था.जब से मुकेश ने बीपीएससी का एग्जाम क्लेयर कर शिक्षक के पद चयनित हुआ है तब से इसका रवैया मेरे प्रति बदल गया. मेरे साथ मुकेश का कई बार शारीरिक संबंध भी बना मुझे बार-बार संतावना देता रहा कि हम शादी तुम्हीं से करेंगे, लेकिन दहेज लेने के चक्कर में मुझसे   दूर होना शुरू कर दिया.पिछले पांच महीनो से न मेरा फोन उठा रहा था न ही मुझसे कोई जान पहचान रखना चाह रहा था,जिससे मेरे घर वाले परेशान होने लगे,जबकि कई बार गांव में भीपंचायत बुलाई गई और मुकेश और उसके स्वजनो को बहुत समझाया गया था.मुकेश बात मानने को तैयार नहीं था.

पढ़ें युवती ने मामले पर क्या कहा

वहीं आपको बता दें कि बीते दिसंबर माह में युवती ने गिद्धौर थाना में मुकेश की शिकायत साक्ष्य सहित की थी, लेकिन किसी प्रकार की कोई मदद थाना पुलिस द्वारा नहीं किया गया.जिसके बाद युवती ने घरवालों की मदद से बुधवार की रात्रि गिद्धौर बाजार के दो नंबर रोड में किराए के मकान पर रहे मुकेश को निकाला और एतिहासिक पंच शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उससे शादी कर ली.

Tags:JamuiBPSC teacherbpsc teacher biharbpsc teacher jamuijamui newsjamui news todaybihar newsbihar news todaygirl's family forced her to get married

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.