✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जमुई : नक्सली संगठन का कुख्यात अपराधी कारू यादव झारखंड के गुमला से गिरफ्तार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:08:15 PM

जमुई(JAMUI): कई आपराधिक कांडों का मास्टर माइंड कुख्यात अपराधी सिमुलतल्ला थाना के लाहा गांव निवासी कारू यादव को जमुई पुलिस ने झारखंड के गुमला से गिरफ्तार कर लिया है. जो पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. उन्होंने बताया कि लंबे अरसे से पुलिस कारू यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर झाझा एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. जिसमें चकाई थानाध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद,चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार एवं डीआईयू की टीम को शामिल किया गया. उसके बाद गठित टीम एवं जिला पुलिस रायगढ़ एवं जांजगीर चंपा छत्तीसगढ़ तथा जिला पुलिस गुमला के सहयोग से छापेमारी कर गुमला से जयप्रकाश यादव उर्फ कारू यादव को गिरफ्तार किया गया.

अपराधी के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज 

इसकी जानकारी देते हुए एसपी डाक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि जयप्रकाश यादव उर्फ कारू यादव के ऊपर देवघर ,बूढै थाना,देवीपुर, जसीडीह, चंद्रमंडीह,चकाई, सिमुलतल्ला,झाझा थाना में आर्म्स एक्ट मबारी, हत्या ,लूट समेत कई संगीन मामले दर्जन हैं. उन्होंने बताया कि जयप्रकाश यादव उर्फ कालू यादव बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा था जिससे वह पुलिस की गिरफ्त से बच जाता था. लेकिन इस बार वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत उसे गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत सम्मानित किया जाएगा. 

इन सभी मामले में थी संलिप्तता 

बता दें कि चकाई प्रखंड कार्यालय के समीप पंचायत चुनाव में 5 मार्च 2016 को अपनी पत्नी का नामांकन कराने आये तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष अर्जुन यादव की बम मारकर हत्या कर दी थी. वर्ष 2015 में चर्चित अपराधी विवेका यादव की मंझली गांव में तथा वर्ष 2017 में जसीडीह थाना में पेट्रोल पंप से सटे एक चिमनी भट्ठा में मजदूर नंदकिशोर मंडल की हत्या में भी कारू की संलिप्तता सामने आई थी. वहीं हाल में अपराधी मंटू यादव के साथ मिलकर देवघर में जमीन व्यवसायी लक्ष्मी यादव की बम मारकर हत्या कर सनसनी फैला दी थी. इस घटना के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई थी. करीब एक माह पूर्व कारू का साथी कुख्यात मंटू यादव की गिरफ्तारी के बाद से वह पुलिस से बचने के लिए वह झारखंड और छत्तीसगढ़ की बॉर्डर पर रह रहा था. 

Tags:biharjamuiKaru Yadavcriminal of Naxalite organization arrested from Gumlakaru yadav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.