✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बोले प्रशांत किशोर- प्रदेश की राजनीति 180 डिग्री घूम गई, एक बार फिर होगा बड़ा राजनीतिक उलटफेर

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:10:17 PM

पटना (PATNA) : 2024 चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कई पुराने रिश्ते टूटे तो कई नए रिश्ते जुड़े भी. इसी बीच विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बड़ा राजनीतिक उलटफेर की बात कही गई है. ये चेतावनी किसी और ने नहीं बल्कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दी है. प्रशांत किशोर ने बिहार में बने महागठबंधन को अवसरवादी कहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने इस सरकार को वोट नहीं दिया था. यह सरकार जुगाड़ टेक्नोलॉजी पर चल रही है जिसे जनता का विश्वास प्राप्त नहीं है.इसी के साथ उन्होंने महागठबंधन की नई सरकार पर जमकर निशाना साधा है. ऐसा करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी यह नई सरकार एक-दो सालों में पांच से दस लाख नौकरियां दे देती है तो मैं इनके समर्थन में अपना जन सुराज अभियान वापस ले लूंगा, क्योंकि बिहार के लोगों के हित में ऐसा हुआ तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे ही होगी.

समय पर तनख्वाह भी नहीं दे पा रही है सरकार

प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में जो नियोजित शिक्षक स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, उन्हें तो समय पर आज सरकार तनख्वाह भी नहीं दे पा रही है. तो ये सरकार और नई नौकरियां कहां से दे पाएगी. जन सुराज अभियान को बिहार में केवल कुछ महीने ही हुए हैं और प्रदेश की राजनीति 180 डिग्री घूम गई है। उन्होंने दावा किया कि अगला विधानसभा चुनाव आते-आते कई बार बिहार की राजनीति घूमेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फेविकॉल की तरह अपनी कुर्सी पर बैठ गए हैं और बाकी पार्टियां कभी इधर तो कभी उधर हो रही है.

Tags:BiharpoliticsPrashant KishorBIHARPOLITICSBIHARUPDATEBIHARNEWSNITISHKUMARTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.