✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

क्या कविता से डर गई बिहार सरकार? जानिए पूरा मामला

BY -
Padma Sahay
Padma Sahay
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:35:31 PM

सोनपुर(SONPUR): सोनपुर मेले में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसका आनंद लेने के लिए लोग दूर-दूर से सोनपुर पहुंचते हैं. इसी बीच अब कवियत्री अनामिका अंबर ने सोनपुर मेले के साथ-साथ बिहार सरकार की भी पोल खोल दी है. दरअसल, अनामिका को हरिहर क्षेत्र में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कविता पढ़ने के लिए बुलाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें बिना काव्य पाठ के ही वापस लौटा दिया गया. वे इससे काफी निराश हुईं और उन्होंने फेसबुक लाइव कर फैंस को इसकी जानकारी दी.

एक महीने पहले से दिया निमंत्रण फिर एन मौके पर लौटाया 

अनामिका अंबर ने बताया कि उन्हें इस कार्यक्रम के लिए एक महीने पहले ही इंवाइट किया गया था. अनामिका ने लाइव के माध्यम से अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए बिहार सरकार पर जमकर  हमला बोला. उन्होंने कहा कि वह इस बात से काफी निराश हैं कि उन्हें काव्य पाठ पढ़ने से रोक दिया गया. उन्होंने बताया कि वे कार्यक्रम में मौजूद थी जब उन्हें मंच पर जाने से मना कर दिया कि वे काव्य पाठ नहीं करेगी. राष्ट्र की बात करना और सच्चाई की बात करना किसी सरकार को इतना परेशान कर सकता है यह उन्हें उस वक्त पता चला जब उन्हें पाठ पढ़ने से रोका गया.

अम्बर के लिए जमीन पर उतरे साथी कवि, किया बहिष्कार 

साथी कवियों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि सौरव सुमन, प्रतीक गुप्ता, प्रशांत बजरंगी का बहुत शुक्रिया जिन्होंने मेरा साथ दिया. उन्होंने कहा कि मेरे साथ के कवियों ने कहा कि अगर अनामिका अंबर काव्य पाठ नहीं करेंगी तो वे भी नहीं करेंगे. लगभग दो से तीन घंटे बात करने के बाद यह निष्कर्ष निकला कि अनामिका अंबर काव्य पाठ नहीं करेगी. इसके बाद अन्य कवियों ने भी कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया. हद तो तब हो गई जब पहले उन्हें पाठ पढ़ने से रोक दिया गया और बाद में ये अफवाह फैला दी गई कि अनामिका अंबर पटना पहुंची ही नहीं थी. उन्होंने फेसबुक लाइव कर सफाई पेश की और कहा कि मैं अभी भी पटना एयरपोर्ट पर हूं और निराशा हाथ लिए लौट रही हूं.

Tags:the news postanamika ambarbihar sonpur melasonpur newsbihar news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.