✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

अस्पताल है या मैखाना! सिटी स्कैन डिपार्टमेंट में चल रही थी दारु पार्टी,वीडियो हुआ वायरल, तो प्रशासन ने की ये कार्रवाई

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:38:08 AM

कैमूर(KAIMUR):अब तक आप लोगों ने अस्पताल में मरीजों का ईलाज होते देखा होगा, जहां डॉक्टर, नर्स मरीजों का ईलाज करते है, लेकिन आज हम आपको अस्पताल में होनेवाली एक नई चीज के बारे में बतानेवाले है.जहां अब अस्पताल में दारु पार्टी भी होती है.बिहार के कैमूर जिले से एक बड़ी ही शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जहां कैमूर जिले में  भभुआ सदर अस्पताल के सिटी स्कैन डिपार्टमेंट में शराब की पार्टी चल रही थी. जमकर रात भर पार्टी चली और सदर अस्पताल प्रशासन को भनक तक नहीं लगी.

इस तरह हुआ मामले का खुलासा

आपको बताये कि पटना स्वस्थ्य विभाग के सीआरएम जांच टीम दो दिनों से जांच कर रही थी और इधर सदर अस्पताल में शराब की पार्टी रात भर चल रही थी.बताया जाता है कि सिटी स्कैन के कर्मी समीर का 29वां जन्मदिन का पार्टी मनाया जा रहा था, समीर ने शराब की पार्टी दी, जिसमे मुर्गा भी शामिल किया गया. रात भर शराब मुर्गा का पार्टी चली, तभी किसी ने दूसरे दिन शराब पार्टी का वीडियो वायरल कर दिया.जिसके बाद सदर अस्पताल प्रशासन हरकत में आई और उत्पाद विभाग की टीम पहुँच कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया और दो की तलाश जारी है.वही समीर ने बताया कि 29वां जन्मदिन का पार्टी था सिटी स्कैन के दोस्तो ने बोला शराब और मुर्गा की पार्टी होगी पार्टी का किसने वीडियो वायरल किया पता नहीं.

पढ़ें मामले पर पुलिस ने क्या कहा

वहीं भभुआ उत्पाद विभाग के थाना अध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि जिला उत्पाद अधीक्षक का आदेश आया है कि भभुआ सदर अस्पताल में सिटी स्कैन के पांच कर्मी शराब पार्टी मनाए थे जिसके वीडियो के आधार पर लोकेशन भभुआ सदर अस्पताल के सिटी स्कैन मिला जिसमें तीन को गिरफ्तार किया गया दो की तलाश जारी है.अब सवाल है कि शराब बंद वाले राज्य में शराब का पार्टी होना बड़ी बात है.जहां मरीजों का ईलाज होता है, वहां शराब पार्टी वह भी जिला मुख्यालय में कई सवाल खड़ा होता है.सदर अस्पताल प्रशासन को एक दिन बाद भनक लगना बड़ी बात है. खैर अब देखना होगा कि भभुआ सदर अस्पताल परिसर में सिटी स्कैन कर्मी और सिटी स्कैन संचालक पर क्या कार्रवाई होती है.

Tags:sadar hospital bhabhuwadaru party in hospitalCity Scan Departmentviral video of bihartrending newsbiharbihar newsbihar news todaykaimurkaimur newskaimur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.