✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मोतिहारी में अंतरराष्ट्रीय जाली नोट कारोबारी गिरफ्तार, रक्सौल बॉर्डर पर दबोचा गया

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 24, 2026, 3:53:50 PM

मोतिहारी (MOTIHARI): बिहार के मोतिहारी में इंडो-नेपाल रक्सौल बॉर्डर से एक अंतरराष्ट्रीय जाली नोट कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है.गिरफ्तार आरोपी की पहचान दया तिवारी उर्फ सुशील तिवारी के रूप में हुई है, जो बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के खैरवा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.यह कार्रवाई बिहार एसटीएफ, लखनऊ आर्मी इंटेलिजेंस और हरैया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की.आरोपी को 4 हजार 50 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू

जांच एजेंसियों के अनुसार दया तिवारी का नेटवर्क भारत, नेपाल और बांग्लादेश तक फैला हुआ है.वह लंबे समय से जाली नोटों की छपाई, सप्लाई और ठगी के कारोबार में सक्रिय था. पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

25 लाख नेपाली जाली नोट और 18 हजार 500 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद

सूत्रों के अनुसार, 31 जुलाई को हरैया थाना पुलिस ने इसी नेटवर्क से जुड़े आठ अन्य कारोबारियों को गिरफ्तार किया था.इनके पास से करीब 25 लाख नेपाली जाली नोट और 18 हजार 500 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुई थी. इसके अलावा एक दर्जन मोबाइल, पासपोर्ट, मोटरसाइकिल, कार और नोट छापने के लिए इस्तेमाल होने वाला कागज, रसायन और उपकरण भी बरामद किए गए थे.इसी कार्रवाई के दौरान एक नेपाली नागरिक भी पकड़ा गया था, जबकि मुख्य आरोपी दया तिवारी मौके से फरार हो गया था. इस मामले में हरैया थाना कांड संख्या 23/26 दर्ज किया गया था.

आरोपी के खिलाफ पहले से ही दो मामले दर्ज

अब लगातार तलाश के बाद आर्मी इंटेलिजेंस और एसटीएफ की टीम ने उसे रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी के खिलाफ सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना में पहले से ही दो मामले दर्ज है.

Tags:FakeCurrencyBiharNewsMotihariRaxaulBorderIndoNepalBorderSTFArmyIntelligenceArrestCrimeNewsInternationalRacket

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.