✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

ब्राउन शुगर के अंतर जिला नेटवर्क का उद्भेदन, भागलपुर से महिला समेत 5 गिरफ्तार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 2, 2026, 6:44:52 PM

भागलपुर : पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के अंतर जिला नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. सिटी एसपी सैलेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस की स्पेशल टीम ने कोतवाली बायपास और लालमटिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान कुल 200 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई. कार्रवाई के दौरान एक महिला समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

200 सौ ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

सिटी एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया था. सूचना थी कि कोतवाली बायपास इलाके में ब्राउन शुगर की डिलीवरी होने वाली है. टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और मौके से आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस का कहना है कि यह गिरोह शहर में लंबे समय से सक्रिय था और युवाओं को निशाना बनाकर नशे की सप्लाई कर रहा था. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके. वहीं दूसरी ओर लालमटिया थाना क्षेत्र में स्पेशल टीम ने अलग कार्रवाई करते हुए अमित कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 10.29 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई.

महिला समेत पांच गिरफ्तार

सिटी एसपी सैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इलाके में नशे की छोटी-छोटी खेप सप्लाई कर रहा था. पुलिस को उसकी गतिविधियों पर पहले से नजर थी. जैसे ही पुख्ता सूचना मिली टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया. बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह यह खेप कहां से लाता था और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था.

 

Tags:Brown sugar interstate network bustedBrown sugar racket exposedBhagalpur drug networkWoman arrested in drug caseFive arrested in drug bustPolice crackdown on drugsBrown sugar seizure newsBihar crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.