✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार के कटिहार में मासूम बच्ची की गला रेत कर हत्या

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 2, 2026, 11:05:11 AM

कटिहार : जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव की घटना जहां एक मक्के के खेत में नौ वर्षीय मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव के पास से एक गमछा मिला है जिसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी.

गांव में फैली सनसनी

बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर से ही लड़की लापता बताई जा रही थी जिसके बाद लड़की की तलाश में उसके परिवार वाले लगे थे. इसी बीच घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू की. जांच के दौरान घटनास्थल से मिला एक गमछा इस सनसनीखेज वारदात की सबसे अहम कड़ी साबित हुआ.

संदिग्ध हिरासत में, पड़ताल जारी

 इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान की और कुछ ही घंटों में आरोपी को हिरासत में ले लिया. हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या का आरोप गांव के ही 14 वर्षीय किशोर पर है जो कुछ दिन पहले ही बाहर से काम कर लौटकर आया था. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद भी बच्ची के परिजनों के साथ उसे ढूंढने निकला जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है और ग्रामीण आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.

 

Tags:Katihar minor girl murderBihar child murder caseKatihar throat slit murderMinor girl brutally killed in BiharKatihar crime news todayBihar shocking murder caseChild homicide in KatiharKatihar breaking newsBihar law and order news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.