✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

“महंगाई डायन खाए जात है”...एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम पर कांग्रेस का आक्रोश, बीच सड़क जमकर काटा बवाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 3, 2026, 3:50:06 PM

पटना(PATNA):महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का सड़क पर विरोध तेज हो गया है “महंगाई डायन खाए जात है” जैसे नारों के साथ कांग्रेस नेताओं ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया.इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

महंगाई जैसे अहम मुद्दों पर केंद्र सरकार पूरी तरह से चुप

महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुई उन्होंने एलपीजी गैस सिलेंडर, मिट्टी का चूल्हा और गोबर के उपले लेकर विरोध जताया और कहा कि बढ़ती गैस कीमतों ने आम जनता की रसोई पर सीधा असर डाला है.नेताओं का आरोप है कि महंगाई जैसे अहम मुद्दों पर केंद्र सरकार पूरी तरह से चुप है.

बिहार सरकार पर भी निशाना

वहीं प्रदर्शन के दौरान बिहार सरकार पर भी निशाना साधा गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भी कांग्रेस नेताओं ने जमकर हमला बोला.उनका कहना है कि राज्य में बिजली दरों में बढ़ोतरी कर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है. आरोप है कि सुबह कम दर होने के बावजूद शाम से रात 11 बजे तक बिजली महंगी कर दी जाती है, जिससे लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है.कांग्रेस की पूर्व विधायक प्रतिमा दास और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला और महंगाई के मुद्दे पर जनता के साथ सड़क पर संघर्ष जारी रखने की बात कही.

Tags:Congress protestCongress protest in patnaCongress protest biharCongress protest against pm Narendra ModiPm Narendra ModiCm nitish kumarTrending newsViral newsBiharPatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.