✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

इंडिया गठबंधन नहीं ठगबंधन है! केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा- कांग्रेस,राजद,सपा को सता रही है एक ही चिंता कि परिवार कैसे बचे

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:08:46 AM

कैमूर(KAIMUR):कैमूर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कांग्रेस,राजद,सपा और तृणमूल पर जमकर हमला बोला है, और कहा है कि इन लोगों ने मिलकर ठगबंधन बनाया है, ताकि देश की जनता को ठगा जाए.अश्विनी चौबे ने कहा कि देश में तीन बाबा जिन्हें युवराज के नाम से भी जानते हैं कांग्रेस के राहुल गांधी बड़का बबुआ, बिहार में राजद के तेजस्वी यादव छोटका बबुआ और उत्तर प्रदेश में सपा के मझिला बबुआ अखिलेश यादव है.   

जनता को ठगने के लिए ठगबंधन बनाया है- अश्विनी चौबे

अश्विनी चौबे ने कहा कि इन तीनों बाबुओं को एक ही चिंता सता रही है कि हमारा परिवार कैसे बचे.कांग्रेस,राजद,सपा यह सभी परिवारवाद की पार्टी है और जनता को ठगने के लिए ठगबंधन बनाया है.ताकि लोगों बहला फुसलाकर जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा जा सके, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी जनता को लूटने नहीं देंगे.   

अबकी बार 400 पार वाली बहुमत की सरकार बनेगी- अश्विनी चौबे

अश्विनी चौबे ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार वाली बहुमत की सरकार बनेगी और यह सभी जितने भी ठगबंधन हैं, कोई बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरेगा तो कोई नेपाल की तराई में जाकर घुसेगा.कांग्रेस का युवराज जो देश को जोड़ने की बात करता है वह पूरे देश को टुकड़े-टुकड़े में तोड़ने का काम कर रहा है.  

Tags:India is not a coalition but a thugbandhanIndia coalitionUnion Minister Ashwini ChoubeyAshwini ChoubeyAshwini Choubey newsAshwini Choubey biharAshwini Choubey kaimurAshwini Choubey on congressCongressRJD and SPRJDspbihar newsbihar news todaykaimur newskaimur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.