✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सीएम नीतीश की बड़ी सौगात, 264 करोड़ की लागत से पटना में राजकीय तिब्बी चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल का किया शिलान्यास

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:35:46 AM

पटना (PATNA):बिहार सरकार राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए स्वास्थ्य विभाग सरकार ने राजकीय तिब्बी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का औपचारिक कार्यारंभ किया है. जहां पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज परिसर में अत्याधुनिक राजकीय तिब्बी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की नींव रखी गई.बता दे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस भव्य परियोजना का शिलान्यास किया, जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिंह, और सभापति नंदकिशोर जी मौजूद रहे.

264.44 करोड़ रुपए की लागत से 10 एकड़ में बनेगा कॉलेज 

वही इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.बता दे 264.44 करोड़ रुपए की लागत से 10 एकड़ में बनने वाला यह कॉलेज 30 माह में पूरा होगा.इसमें 200 शैय्या वाला अस्पताल, 150 विद्यार्थियों की नामांकन क्षमता, आधुनिक ग्रीन बिल्डिंग, सोलर लाइट, एसटीपी/ईटीपी, वातानुकूलित भवन और छात्रावास की सुविधाएं रहेंगी. देशी औषधि निर्माण हेतु विशेष औषणि निर्माण गृह का भी निर्माण होगा. इस महाविद्यालय और अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्रीय जनता को अब आयुर्वेदिक, यूनानी और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों से इलाज की बेहतर सुविधा मिल सकेगी.

परियोजना से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे.जहां अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं के साथ पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का समावेश किया गया है, जिससे यह स्वास्थ्य संस्थान राज्य के लिए एक मॉडल चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित हो सकेगा.इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा यह संस्थान न केवल इलाज का केंद्र बनेगा, बल्कि नए चिकित्सकों की शिक्षा और प्रशिक्षण का भी एक प्रमुख केंद्र साबित होगा।इस परियोजना से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, स्वदेशी चिकित्सा प्रणाली को बढ़ावा, और स्थानीय रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे.

Tags:patna medical collegegovernment hospitaltibbi medical collegehealth infrastructuremedical educationnew hospital inaugurationayush ministryhealthcare facilitygovernment medical collegeindia healthcarepatna health newsmedical facility launchhealthcare developmentgovernment initiativemedical studentspatna hospital inaugurationBihar NewsTodays bihar newsNewsPatna newsInauguration of Government Tibbi Medical College and Hospital in Patnanew health facility in Bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.