✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जहानाबाद में नीट छात्रा मौत मामला, CBI ने गांव पहुंचकर परिजनों से की पूछताछ

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 18, 2026, 12:18:36 PM

जहानाबाद : नीट की तैयारी कर रही छात्रा संवेदना की संदिग्ध मौत मामले में जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम मंगलवार को एक बार फिर जहानाबाद स्थित छात्रा के पैतृक गांव पहुंची. इस दौरान टीम ने मृतका के परिजनों से लंबी पूछताछ कर मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया.

अहम बिंदुओं पर पूछताछ

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर सीबीआई की टीम गांव पहुंची और संवेदना के घर पर करीब तीन घंटे तक मौजूद रही. इस दौरान टीम ने मृतका के माता-पिता और भाई से कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ की.  पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम मृतका के भाई को अपने साथ लेकर भी चली गई जिससे मामले की जांच और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं.

सवालों की सूची लेकर आई थी जांच टीम

मृतका के पिता ने बताया कि उनके बेटे का मोबाइल मखदुमपुर के एक दुकान में मरम्मत के लिए दिया गया था.  मोबाइल वापस मिलने के बाद शाम करीब 5:30 बजे से रात लगभग 9:45 बजे तक सीबीआई की टीम ने उससे जुड़े तथ्यों और जानकारी के आधार पर विस्तार से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि जांच टीम पहले से तैयार कुछ सवालों की सूची लेकर आई थी. जिनके आधार पर परिजनों से जानकारी ली गई.

CBI के छह सदस्यीय दल को भेजा गया था गांव

सूत्रों के मुताबिक जांच के लिए पटना से सीबीआई के छह सदस्यीय दल को गांव भेजा गया था.पूछताछ और जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम मृतका के भाई का मोबाइल अपने साथ लेकर रवाना हो गई. जिसे जांच के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है.

नए तथ्यों के सामने आने की संभावना

गौरतलब है कि नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई हर पहलू की गहन जांच कर रही है. एजेंसी डिजिटल साक्ष्यों परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है. फिलहाल सीबीआई की जांच जारी है और मामले से जुड़े नए तथ्यों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है.

Tags:Jehanabad NEET student death caseNEET aspirant Samvedna death JehanabadCBI inquiry in Jehanabad villageCBI questions family in NEET student caseBihar NEET student death investigationSamvedna death case latest updateCBI team reaches Jehanabad villageNEET coaching student death BiharJehanabad suicide case CBI probeNEET aspirant mysterious death caseJehanabad news todayBihar crime news update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.