✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सहरसा में दुष्कर्म की कोशिश नाकाम, नाबालिग ने भागकर बचाई अपनी अस्मिता

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 30, 2026, 12:17:46 PM

सहरसा : सदर अस्पताल के दो मंजिला भवन के एक सुनसान कमरे में दो युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है. लड़की किसी तरह शोर मचाकर दूसरे कमरे में भाग गई जहां नर्सों का प्रशिक्षण चल रहा था जिससे उसकी अस्मिता बची. गनीमत यह रही कि उसी इमारत में नर्सों का प्रशिक्षण चल रहा था और वे दौड़कर उस कमरे में गईं और वीडियो बना लिया.

दोनों युवकों का वीडियो आया सामने

एक युवक को पकड़ लिया गया लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग गया. दोनों युवकों का वीडियो सामने आया है. नाबालिग लड़की सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की अपनी दादी को दिखाने अस्पताल आई थी और ऑनलाइन पर्चा कटवाने अकेले जा रही थी तभी दोनों युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गए और ऑनलाइन पर्चा कटवाने के बहाने दो मंजिला भवन के सुनसान कमरे में ले गए. वहां उन्होंने लड़की का दुपट्टा छीन लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया.

लड़की ने भाग कर बचाई अपनी अस्मिता

लड़की ने शोर मचाकर दूसरे कमरे में भागकर अपनी जान बचाई. इस घटना की सूचना मीडिया की टीम ने सहरसा एसपी हिमांशु को दी और वीडियो भी एसपी के व्हाट्सएप पर भेज दिया. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, एसडीपीओ आलोक कुमार और महिला थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी को अस्पताल भेजकर जांच करने का आदेश दिया. आदेश मिलते ही सभी पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और जांच शुरू की साथ ही दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की.

Tags:SAHARSASADAR ASPATALDUSKARMVIDEO

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.