✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना में अपराधियों ने घर में घुसकर किया दंपति पर हमला,पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 2, 2026, 11:57:41 AM

पटना(PATNA):राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं, जिसका ताजा उदाहरण शनिवार सुबह देखने को मिला. पीरबहोर थाना क्षेत्र के अशोक राजपथ स्थित लालबाग इलाके में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर एक दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है.मृतक की पहचान नवाज आलम के रूप में हुई है। वहीं उनकी पत्नी नाजिया परवीन की हालत नाजुक बताई जा रही है. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है.

खून से लथथट मिली लाश

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय अचानक घर से चीख-पुकार की आवाज आने लगी.जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि दंपति खून से लथपथ हालत में पड़े हुए थे. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी.पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी कर रही है.फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है.

इलाके में दहशत का माहौल

राजधानी में सुबह-सुबह हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. लोग लगातार बढ़ते अपराध को लेकर चिंता जता रहे है.पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Tags:PatnaBiharPatna CrimeBihar CrimeBreaking NewsCrime NewsAshok RajpathLalbaghPeerbahoreMurder CaseAttackPatna PoliceBihar NewsCrime UpdateNawaz AlamNajia ParveenLatest NewsHindi NewsPatna UpdateBig Breaking News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.