✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मोतिहारी प्रमुख के भाई की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:58:00 AM

मोतिहारी (MOTIHARI): बिहार के मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने पिपरा कोठी प्रमुख रजनीश यादव के चचेरे भाई की हत्या कर दी है. मृतक युवक की पहचान आदित्य के रूप में की गई है, जो मुख्य रूप से मठिया गांव के सतेंद्र यादव का पुत्र बताया जा रहा है. वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

देर रात से था लापता

घटना के संबंध में बताया जाता है कि आदित्य कल शाम 7 बजे के लगभग घर से निकला था. लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा. इस बीच 112 नंबर की पुलिस को सुचना मिली की लावारिस अवस्था में एक युवक स्कूल के बगल में गिरा हुआ है. जिसके बाद मौके पर पुलिस औऱ युवक को उठाया और परिजनों को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद मौके पर परिजन भी पहुचे और सभी ने घायल युवक को मोतिहारीं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई.  वहीं मरने के पहले युवक ने अपनी मां को दो युवकों पर घटना करने का आरोप लगाया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं इस घटना के बाद पिपरा कोठी प्रमुख रजनीश यादव का कहना है कि हत्या करने का वजह अभी तक पता नहीं चल पाया है. साथ ही उन्होंने कहा कि आदित्य का किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी. लेकिन आज अचानक उसकी हत्या करना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है. वही पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है, साथ ही एक मेडिकल टीम का भी गठन किया गया है. क्योंकि पुलिस को ऐसी शंका है कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना से भी हो सकती है. बहरहाल पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्यवाई में जुट गई है.

Tags:bihar newsbihar latest newsbihar trending newslatest newsbihar motiharimotihari breaking newsmotihari trending newscriminals killed a young mancriminals killed a young man in motihari

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.