✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

लखीसराय में एक ही परिवार के तीन लोगों का गला रेता, महिला की मौत, बच्चियों की हालत नाजुक

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:06:02 AM

लखीसराय (LAKHISARAI):बिहार के लखीसराय जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की गला रेट कर हत्या किए जाने की घटना को अंजाम दिया गया है. जिसमें एक महिला की मौत घटना स्थल पर ही होने की बात बताई जा रही है. जबकि उसे घटना में गंभीर रूप से घायल दो बालिकाओं को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया. जहां दोनों की नाजुक स्थिति को देख पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना के संदर्भ में लखीसराय पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लखीसराय जिले के तेतराहाट थाना क्षेत्र के सतसांड गांव में एक ही परिवार के एक महिला एवं दो बच्चे के साथ गला रेत कर हत्या किए जाने की सूचना मिली है. घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है. हालांकि किस कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है. इन तमाम बातों की जानकारी को लेकर स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. उक्त घटना में तेतरी देवी पति सुदामा साहू की मौत हो गई. जबकि श्वेता कुमारी एवं खपटी कुमारी की स्थिति नाजुक बनी हुई है. जिसे पीएमसीएच रेफर किया गया है.

Tags:bihar newsbihar news todaybiharbihar latest newsnews biharnewsbihar politicshindi newsbihar ka newsbihar top newstop newslatest newsbihar lakhisarailakhisarai newslakhisarai crime newsthree people of the same family got their throats slitthe woman diedthe condition of the girls was critical.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.