✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

कटिहार में रिटायर ADM के बेटे बन बिचोलियों ने बेच दी जमीन, 40 लाख रुपए का कर चुके हैं ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:17:35 PM

कटिहार(Katihar): कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत में जमीन के फर्जी निबंधन का मामला सामने आया है. दो बिचोलियों द्वारा भागलपुर के गोविंदपुर निवासी सेवानिवृत्त एडीएम गजाधर तिवारी का फर्जी बेटा बन उनकी जमीन को बेचने का मामला सामने आया है. सेवानिवृत्त एडीएम की खेती योग्य जमीन मनोहरपुर पंचायत के श्रीगंज क्षेत्र में स्थित है. जहां उनके रिश्तेदार और स्थानीय निवासी के सहयोग से वर्षों से खेती की जा रही है. वहीं, सेवानिवृत्त एडीएम गजाधर तिवारी के दो वास्तविक पुत्र प्रेम प्रकाश तिवारी और वेद प्रकाश तिवारी भागलपुर और बेंगलुरु में रहते हैं.

फर्जी पहचान बना कर दोबारा करने आए थे जमीन की बिक्री

बता दें कि, गोड्डा प्रखंड के चिलौना निवासी अवध किशोर और दुमका निवासी दयानंद ने फर्जी आधार कार्ड और वंशावली का सहारा लेकर प्रेम प्रकाश और वेद प्रकाश तिवारी के रूप में पहले फर्जी पहचान बनाया. जिसके बाद उन्होंने फर्जी बेटा बन इसी साल मार्च में किसी माफिया के जरिए उक्त जमीन की बिक्री कर दी थी. लेकिन एक बार फिर दोनों बाकि बची हुई जमीन की बिक्री करने के लिए 9 सितंबर को पहुंचे थे. हालांकि, जमीन के संभावित क्रेताओं को संदेह हुआ और क्रेताओं ने गजाधर तिवारी के रिश्तेदारों से संपर्क किया. जिससे खुलासा हुआ कि पूरा मामला फर्जीवाड़ा का है.  

बाकी फर्जी टीम के सदस्य मौके से हुए फरार

जमीन खरीदने आए क्रेताओं और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से फर्जी पुत्र अवध किशोर और दयानंद को दबोच कर बानीपुर लाया गया है. बाकी फर्जी टीम के सदस्य मौके से फरार हो गए. रिश्तेदारों द्वारा मामले की सूचना मनिहारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद मनिहारी पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर थाना ले गई. जहां से कटिहार मुख्यालय पुलिस के निर्देश पर दयानंद और अवध किशोर को कटिहार पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि शाहकुंड निवासी रजनीकांत पांडेय ने उन्हें निबंधन के लिए 40,000 रुपए देकर बुलाया था.

अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है पुलिस

गजाधर तिवारी के रिश्तेदार बानीपुर निवासी अशोक कुमार पांडेय की शिकायत पर कटिहार पुलिस ने दोनों फर्जी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार, फर्जी टीम के सदस्यों ने क्रेताओं से लगभग 45 लाख रुपए तक वसूल लिए थे. पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और कानूनी प्रक्रिया के तहत अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

Tags:कटिहारसेवानिवृत्त एडीएमबिचौलिएजमीन फर्जीवाड़ाठगीकटिहार पुलिसफर्जी पहचानजमीन माफियाKatiharretired ADMmiddlemenland fraudfraudKatihar policefake identityland mafia

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.