✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar News : जहानाबाद में शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, भरोसे का किया सौदा, केस दर्ज

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 3, 2026, 7:28:55 PM

जहानाबाद(JAHANABAD) : शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी पीड़िता

पीड़िता के अनुसार वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जहानाबाद में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात कोर्ट स्टेशन के पास एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम अभिनाश ब्रजराज उर्फ धीरज कुमार (33) बताया. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया.

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए

आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. वह युवती को आदर्श नगर स्थित अपने किराए के मकान पर भी ले जाता था. बाद में युवती पटना के राजा बाजार इलाके में रहने लगी. जहां भी आरोपी का आना-जाना जारी रहा और शोषण होता रहा.

आरोपी ने धोखे में रखकर जबरन गर्भपात कराया

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई लेकिन आरोपी ने धोखे में रखकर जबरन गर्भपात करा दिया. जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी बहाने बनाकर टालने लगा.

पीड़िता की शिकायत पर नगर थाना में मामला दर्ज

कुछ समय बाद युवती को शक हुआ जिसके बाद उसने आरोपी का मोबाइल देखा. उसमें किसी अन्य युवती से बातचीत और संबंध के संकेत मिले. इस बारे में पूछने पर आरोपी ने इनकार कर दिया. फिलहाल, पीड़िता की शिकायत पर नगर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Tags:Jahanabad marriage scamJahanabad woman harassment caseMarriage deception JahanabadJahanabad crime newsJahanabadPolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.