जमुई (JAMUI) : जिले से से खौफनाक वारदात की खबर समाने आई है. जहां दामाद और ससुर के बीच शराब को लेकर विवाद हुआ. देखते ही देखते बात इतना बढ़ी की दामाद अपना आपा खो बैठा और ससुर की चाकू गोद कर हत्या कर दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.परिजनों से इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. वही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. घटना के बाद दामाद मौके पर फरार हो गया. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. मामला झाझा थाना क्षेत्र के बोड़वा पंचायत के जरीजोर गांव का है.
दरअसल झाझा थानाक्षेत्र के बोड़वा पंचायत के जरीजोर गांव में बुधवार की रात करीब 11 बजे कलयुगी दामाद मन्नू नैया ने शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर गुस्से में लाल हो गया. वह अपने ससुर वकील पुझार(70वर्ष) को छूरा से मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुचे और पूरे मामले की छानबीन में जुट गए.
एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा कर जांच करने में जुटी है. मामले को लेकर मृतक की पत्नी ममता देवी ने बताया की उसके दामाद मन्नू उसकी बेटी के पास आया और शराब पिने के लिए पैसा मांगने लगा. जब इसकी बेटी ने पैसा देने से इंकार किया तो बुरी तरह मारपीट करने लगा तभी ससुर बीच बचाव करने पहुंचे. इसी से आक्रोशित दामाद ने घर से छुरा निकाला और सिर पर प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया.
वहीं मृतक की बेटी रीना देवी ने बताया कि वह अपनी बेटी कल्पना की शादी के लिए 10 हजार रुपए रखी हुई थी. उसी रुपए को मांगने के लिए उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और ससुर की बेरहमी से हत्या कर