✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

फिल्मी स्टाइल में अपराधियों ने लूटा घंटे भर में 30 लाख का लहसुन और आटा, सीसीटीवी के डीवीआर भी ले गए साथ

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:31:11 AM

BIHAR(बिहार): गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के अकौना मोड़ के समीप बीती देर रात अपराधियों ने लहसुन और आटा के गोदाम में भीषण लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधी किसी बाइक या फोर व्हीलर से नहीं बल्कि ट्रक से पहुंच कर घटना को अंजाम दिया. दरअसल 15 से 20 की संख्या में ट्रक में सवार अपराधियों ने सबसे पहले गोदाम में घुसकर वहां तीन लोगों को हथियार के बल पर बंधक बनाया और फिर मुख्य गेट का दरवाजा खोला. इसके बाद ट्रक को गोदाम के अंदर घुसाया जहां से महज डेढ़ घंटे के अंदर ही 15 से 20 अपराधियों के द्वारा 150 पैकेट लहसुन और 150 पैकेट के करीब आटा ट्रक पर लोड कर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि सभी लहसुन और आटा के पैकेट का मूल्य लगभग 25 लाख की थी. इतना ही नही अपराधियों ने जाते समय सीसीटीवी के डीवीआर को भी साथ ले गए. 

डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस कर रही जांच 
वहीं घटना के बाद मजदूरों के द्वारा बंधे अपने हाथ पैर को रस्सी से खोला गया और गोदाम में लूट की सूचना मालिक शेख अब्दुल्ला को दिया. जिसके बाद मालिक गोदाम पहुंच कर डकैती की सूचना आमस थाना की पुलिस को दिया. जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच कर रही है. इस मामले पर पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तारी किया जाएगा.

Tags:biharbihar newsbihar crimebihar policebihar train lootedbihar crime newsbihar bank lootcrime in biharbihar lootbihar news liverobbery in biharbike-borne criminalsbank loot in biharbihar crime graph'crime biharmurder crime biharcriminalbihar crime graph increasecrime graph biharcrime increase in bihartrain lootedcrime robbery biharcrime graph increase biharjamui train looted

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.