✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

5 कट्ठा जमीन के लिए खूनी खेल! भतीजे ने चाचा समेत 2 को मारी गोली

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:04:24 AM

आरा (ARRAH): बिहार के आरा में महज 5 कट्ठा जमीन के विवाद को लेकर एक भतीजे ने अपने ही चाचा समेत दो लोगों को गोली मार दी है, जहां गोली लगने से दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए और दोनो को परिजन और मौजूद स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल इलाज के लिए आरा शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है. वही फिलहाल घायल दोनों लोगों की हालत गंभीर बनी हुई. 

इधर घटना जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के अहिले गांव में मंगलवार की देर शाम की है. खुनी वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है. घायलों में नारायणपुर थाना क्षेत्र के 35 वर्षीय गजेंद्र कुमार हैं, जो दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं और हाल-फिलहाल पट्टीदार के यहां शादी में अपने घर आए थे. जबकि दुसरा घायल उसी गांव का रहने वाला 38 वर्षीय सिंटू कुमार है. जख्मी सिंटू कुमार पेशे से चालक है और उसकी मां अहिले पंचायत की सरपंच भी है.
जख्मी गजेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले साल 25 दिसंबर को मां की मौत हो गई थी, उसके बाद से भाभी लीलावती देवी और भतीजे संजीत मऔर सुजीत परेशान कर रहे थे, और जमीन में हिस्सा मांग रहे थे. ये लोग अक्सर मेरे साथ मारपीट भी करते थे. मंगलवार को इसी विवाद में मेरे भतीजे संजीत ने मेरे साथ मारपीट की थी, जिसमें मैंने गुस्से में आकर उसे थप्पड़ मार दिया था और उसके बाद उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी. वही देर शाम गांव के शिव मंदिर के समीप मैं खड़ा होकर किसी से बात कर रहा था, तब मेरे साथ सिंटू भी था. इस दौरान दोनों भाई कट्टा लेकर पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली मुझे लगी है और भागने के दौरान सिंटू को भी कमर में गोली लग गई. जिसके बाद हम लोगों को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. 

जबकि घायल सिंटू कुमार की मानें तो उनका इस विवाद से कोई मतलब नहीं है. गजेन्द्र को मारने के लिए उसका भतीजा कमर में पिस्तौल लेकर आया था और जब वो मारने के लिए निकाला तो गजेन्द्र मेरे पीछे आकर छुप गया और उसके द्वारा की गई फायरिंग में हमें भी गोली लग गई. दोनों घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि दोनों जख्मियों का ऑपरेशन करके बुलेट निकाल दिया गया है. वही दोनों मरीज की हालत फिलहाल ठीक है और अभी उन्होंने ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा. 

वही घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर छानबीन करने पहुंचे नारायणपुर थाने में तैनात दरोगा अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह-सुबह देवर और भाभी में झगड़ा हुआ था. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया था. वही कुछ देर बाद सूचना मिली की दो लोगों को गोली मार दी गई है. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लागातार छापेमारी कर रही हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।

Tags:bihar newsarrah newsnitish kumarज़मीन विवादland disputeभतीजे ने अपने ही चाचा समेत दो लोगों को गोली मार दीbihar electionbihar 2025 election

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.