✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार : पैसे वापस मांगने पर महिला वार्ड सदस्य को अपराधियों ने सरेआम मारी गोली, महिला गंभीर रूप से घायल

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:20:38 AM

गया(GAYA): जिले के परैंया प्रखंड स्थित अजनमत के वार्ड नंबर-2 के वार्ड सदस्य पुनिया देवी को अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल वार्ड सदस्य पुनिया देवी को इलाज के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अपराधियों ने मारी तीन गोली 

वहीं, घायल पुनिया देवी ने बताया कि वह शाम में बेटी के ट्यूशन से आने का इंतजार अपने घर में कर रही थी. इसी बीच परैंया व टीकारी निवासी रवि बिन, धर्मेंद्र बिन, अश्विनी बिन, पिंटू बिन, आरती देवी और अन्य लोगों ने एक-एक कर तीन गोलियां चला दी. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई. पीड़ित ने बताया कि रवि को उसने डेकोरेशन के कारोबार के लिए 2 लाख रुपये उधार दिए थे और पैसे वापस मांगने पर नहीं दे रहा था. वहीं, पैसे मांगने पर ही उन्होंने हमला किया और गोली मारकर जान लेने का प्रयास किया.

तीन लोग गिरफ्तार

वहीं, इस मामले पर गया के एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि इस मामले पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने घटना में हथियार इस्तेमाल किया हथियार और एक खोखा भी बरामद किया है. वहीं, मामले के दो अभियुक्त अभी भी फरार हैं. पुलिस उन दोनों की तलाश कर रही है और जल्द से जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है.

Tags:GAYA NEWSBIHAR CRIME NEWSGAYA CRIME NEWSBIHAR NEWS UPDATECRIME IN BIHAR

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.