✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बेगूसराय : छह धूर जमीन के लिए पति-पत्नी को जलाया, पेट्रोल छिड़कर लगाई आग 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:50:39 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI); बेगूसराय से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. जहां जमीनी विवाद में पड़ोसी दबंग ने पेट्रोल छिड़ककर पति पत्नी को जिंदा जला दिया. जिससे दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पत्नी की इलाज के दरमियान मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया. घटना चकिया थाना क्षेत्र के  बरियाही वार्ड नंबर 8 की है. 

यह है मामला 

दरअसल चकिया थाना क्षेत्र के बरियाही वार्ड नंबर 8 के रहने वाले संजय यादव एवं उनकी पत्नी झालो देवी देर शाम अपनी जनरल स्टोर दुकान पर बची हुई थी. उसी दौरान गांव के ही दबंग व्यक्ति रमेश यादव अपने अन्य सहयोगी के साथ दुकान पर पहुंचा और पेट्रोल छिड़ककर दुकान में आग लगा दिया.  उस दुकान में बैठे पति पत्नी जिंदा जलने लगे. वह इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. आग देखते ही वहां पर मौजूद लोग आग किसी तरह बुझा कर संजय यादव एवं उनकी पत्नी झालो देवी को निकालकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दरमियान संजय यादव की पत्नी झालो देवी की मौत हो गई.

छह धूर जमीन का था विवाद 

परिजन राजेश यादव ने बताया कि पिछले 6 बरसों से 6 धुर जमीनी विवाद रमेश यादव के साथ चलता आ रहा है. उन्होंने बताया कि इसी 6 धुर जमीन के कारण रमेश यादव के द्वारा कुछ साल पहले संजय यादव के ऊपर कुदाली से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया था लेकिन उसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. उस मामले को लेकर मुकदमा रमेश यादव पर दर्ज कराया गया था. गांव में उस मुकदमे को लेकर पंचायत हुआ था. उस पंचायत में फैसला हुआ था कि मुकदमा उठा लिया जाए. मुकदमा उठाने के बाद फिर रमेश यादव के द्वारा लगातार गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. रविवार की देर शाम भी जब दुकान पर पति पत्नी बैठी हुई थी इसी दौरान रमेश यादव अपने अन्य सहयोगी के साथ दुकान पर चढ़कर पेट्रोल छिड़ककर पति पत्नी को जिंदा जला दिया. फिलहाल इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. फिलहाल घटना स्थल पर चकिया थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 

Tags:bihar newsbegusarai news updatebihar crime newscouple burnt alive in land dispute

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.