✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बेगूसराय में 4 हजार  BPSC पास नवनियुक्त शिक्षको को मिली नियुक्ति पत्र,  शिक्षकों में दिखा उत्साह

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:48:33 PM

बेगुसराय (BEGUSARAI): बेगुसराय में आज मेगा इवेंट,कार्यक्रम के तहत नव नियुक्त शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया गया है. यह कार्यक्रम बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में किया गया. इस दौरान प्रभारी मंत्री शमीम अहमद के द्वारा 4000 हजार नव नियुक्त शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र दिया गया.

शिक्षकों में दिखा उत्साह

वहीं नियुक्ति पत्र पाने के बाद शिक्षकों में काफी उत्साह देखने को मिला है. शिक्षकों ने बताया कि आज उनके लिए काफी खुशी का दिन है. क्योंकि बिहार सरकार के द्वारा शिक्षक बनने का मौका दिया है. इसलिए बिहार सरकार को मैं अपने तरफ से धन्यवाद देना चाहता हूं. शिक्षकों ने यह भी बताया कि आज के दौर में नौकरी मिलना भगवान को मिलने के बराबर है.

यह भी पढ़े : 

सीएम हेमंत के खिलाफ अचानक से गायब हुई ईडी की फुफकार! भाजपा का मिशन-14 तो नहीं है इसकी वजह

नीतीश कुमार ने अपना वादा किया पूरा

वहीं मीडिया को मुखातिब करते हुए प्रभारी मंत्री शमीम अहमद ने कहा कि बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा जो वादा किया था की बिहार में नौकरी देने का काम करेंगे. आज वह वादा पूरा हो रहा है. उन्होंने कहा कि एक लाख,22 हज़ार लोगों को एक साथ आज बिहार सरकार के द्वारा नौकरी देने का काम किया है. कहा कि आज बिहार में विकास की कथा लिखा जा रहा है. उन्होंने नियुक्ति पाए शिक्षकों से अनुरोध किया है कि जिस स्कूल में आपको नियुक्त मिला है. उस स्कूल में आप अपने तरीके से अच्छे से बच्चों को शिक्षा देने काम करे.

Tags:bihar newsbihar trending newsbihar begusarai trending newsbegusarai news updateBPSC pass teachers received appointment lettersbihar teacher newsbpsc teacher resultbihar teacherbihar teacher vacancy 2023bpsc teacherbihar teacher recruitmentbpsc teacher result newsbpsc teacher result 2023bpsc teacher vacancy 2023bihar teacher appointment letterbpsc teacher document verificationbpsc teacher vacancybpsc teacher exambihar teacher joining letterteachers addabpsc teacher joining letter newsbihar teacher 7th phase latest newsteachers adda247

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.