✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही NDA लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव!

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:42:23 AM

पटना (PATNA) : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर एनडीए ने अपनी रणनीति को तेज कर दिया है. जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के आवास पर आयोजित बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख नेता शामिल हुए. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, और उन्हें एनडीए का चेहरा घोषित किया गया.

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि एनडीए ने मिशन 2025 को लेकर बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की योजना बनाई है. 15 जनवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत हर जिले में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे.

पहला चरण 15 जनवरी से 22 जनवरी तक पश्चिमी चंपारण के बगहा से शुरू होगा, जहां एनडीए के घटक दलों के कार्यकर्ता सामूहिक रूप से अपनी सक्रियता दिखाएंगे. इस अभियान का उद्देश्य गठबंधन को मजबूत बनाना और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करना है.

Tags:bihar newsbihar latest newsbihar news todaybiharbihar top newslatest newsbihar hindi newsbihar breakingtop newsbihar nitish kumar newsbihar news nitish kumarbihar breaking newsbihar political newsNDA will contest Bihar assembly elections under the leadership of Nitish Kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.