✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

असंभव! 138 बच्चों का पिता निकला एक ही व्यक्ति, जब हुआ खुलासा तो उड़े लोगों के होश, पढ़ें क्या है पूरा मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: December 3, 2024,
Updated: 6:55 AM

मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR):बिहार के अलग अलग जिलों से रोजाना ऐसी हैरान करनेवाली खबरे सामने आती है, जिसको देखकर और सुनकर लोगों को उस पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है.एक ऐसा ही हैरान करनेवाला ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से समाने आया है,जहां एक व्यक्ति एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरे 138 बच्चों का पिता है, क्यों हैरान हो गये है, ना कि इस जमाने में भी लोग इतने बच्चे कैसे पैदा कर सकते है, ये कैसे मुमकिन है, तो आज हम आपको इसके पीछे की सारी सच्चाई बतायेंगे, कि कैसे एक व्यक्ति 138 बच्चों का पिता बना.

पढ़ें हैरान करनेवाला पूरा मामला

आपको बताये कि ये हैरान करनेवाला पूरा मामला मुजफ्फरपुर के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के औराई प्रखंड का है.जहां कुल 138 बच्चों का पिता मुन्ना कुमार है.चलिए अब इसके पीछे की पूरी सच्चाई से आपको रुबर करवाते है.दरअसल बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक उपचुनाव के लिए औराई की मतदान केंद्र संख्या 54 के लिए मतदाता सूची जारी की गई, जिसमे क्रमांक 1054 से लेकर 1778 के बीच मतदाताओं के पिता का वास्तविक नाम बदलकर एक ही हो गया है.यानि वोटर लिस्ट में 138 मतदाताओं के पिता का नाम मुन्ना कुमार है. इसे लेकर जहां मतदाता परेशान हैं, वहीं इस तकनीकी गलती के सुधार को लेकर अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है. वैसे मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो जाने के कारण अब उसमें सुधार होना मुश्किल है.

निर्वाचन आयोग की इस गलती की वजह से लोग परेशान है

 हालांकि, ऐसी खामी होने पर निर्वाचन आयोग की ओर से वैध पहचान पत्र के साथ मतदान किए जाने का प्रावधान होने की बात कही गई है.इसके साथ ही इस गलती को कम्प्यूटर एरर बताया जा रहा है. एक अधिकारी के अनुसार पूरक सूची में पिता के नाम का पहला अक्षर एम वाले मतदाता का यूनिकोड फांट में टाइप होने की वजह से मुन्ना कुमार ले लिया है. यह तकनीकी गड़बड़ी है. मतदाता अपना पहचान पत्र व वैकल्पिक पहचान पत्र लेकर मतदान कर सकते हैं.आपको बताये कि इस क्षेत्र के लिए 5 दिसंबर को मतदान होना है. वोटर लिस्ट सामूहिक रूप से पिता का नाम मुन्ना कुमार अंकित कर दिए जाने से 138 मतदाता परेशान हैं, उन्हें आशंका है कि कहीं उन्हें मतदान से वंचित न कर दिया जाए.इसकी शिकायत मतदाताओं ने सांसद देवेश चंद्र ठाकुर से की थी.

Tags:Tirhut Graduate ConstituencyAurai BlockAurai Block mujaffarpurTirhut graduates by-electionLegislative Counciltrending newsmujaffarpur viral newsbiharbihar newsbihar news todaymujaffarpurmujaffarpur newsmujaffarpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.