पटना (PATNA) : राजधानी पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जदयू के शीर्ष नेताओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अहम बैठक खत्म हो गई है. करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.
संभावित मंत्रियों की सूची और सरकार गठन की रणनीति पर मंथन
बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह वरिष्ठ नेता विजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी सहित अन्य बड़े नेता मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकले. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने पार्टी के प्रमुख नेताओं को तलब कर संभावित मंत्रियों की सूची और सरकार गठन की रणनीति पर मंथन किया. इस दौरान संगठन और सत्ता के संतुलन को लेकर भी चर्चा हुई है.
सरकार के स्वरूप और मंत्रिमंडल को लेकर आ सकता है बड़ा फैसला
राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार के स्वरूप और मंत्रिमंडल को लेकर बड़ा फैसला सामने आ सकता है