✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सीतामढ़ी के इमाम की गुरुग्राम में बेरहमी से हत्या, इलाके में धारा 144 लागू

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:41:58 AM

सीतामढ़ी(SITAMADHI): हरियाणा के गुरुग्राम में बिहार के सीतामढ़ी निवासी इमाम हाफिज साद की मस्जिद में घुसकर हत्या कर दी गई है. हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर 57 की मस्जिद में उपद्रवियों के हमले में इमाम हाफिज साद मारे गए. वही उपद्रव को देखते हुए पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी गई है. 

बिहार के इमाम की गुरुग्राम में हत्या

आपको बताएं कि मृतक इमाम सीतामढ़ी जिले के नानपुर प्रखंड के  मनियाडीह गांव के निवासी थे. उनकी मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में  गम के साथ परिजनों में आक्रोश भी है. बता दें कि गुरुग्राम मस्जिद में सीतामढ़ी निवासी इमाम हाफिज साद तैनात थे, लेकिन उपद्रवियों ने चाकू गोदकर उनकी दर्दनाक हत्या कर दी.

इमाम को मस्जिद के अंदर मारी गई चाकू

इमाम की मौत के बाद पिता मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि 1 अगस्त को मोहम्मद गांव आने वाले थे. उनका टिकट भी  बना हुआ था. लेकिन मंगलवार की देर रात 12 बजे उनकी हत्या कर दी गई. खबर मिलते ही उनके पांव तले जमीन खिसक गई. गांव में भी इसको लेकर कोहराम मच गया. हाफिज साद की मां सनोबर खातून भी अपने बेटे के गम में बदहवास है हाफिज अभी अविवाहित थे.  और दिसंबर 2022 से गुरुग्राम मस्जिद में इमाम थे.

शव के गांव आते ही पूरे गांव में पसरा मातम

वही आज बुधवार के दिन मृतक हाफिज साद का डेड बॉडी उनके पैतृक गांव नानपुर लाया गया. पूरे गांव में मातम का माहौल है. वहीं स्थानीय लोगों ने सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया है. साथ ही इस मामले में कार्रवाई की भी मांग की है.

Tags:biharSitamarhiImam of Sitamarhi brutally murdered in Gurugrambihar crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.