✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भागलपुर में अवैध क्लिनिक सील, एक्सपायरी दवाएं बरामद

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 26, 2026, 5:35:10 PM

भागलपुर : अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू कुमार और अस्पताल प्रबंधक आशुतोष कुमार अपनी टीम के साथ भीखनपुर इलाके में लंबे समय से चल रहे एक अवैध क्लिनिक में छापेमारी करने पहुंचे.जांच के दौरान टीम को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं. दवाइयों की जांच में एक्सपायर दवाएं बरामद हुईं जिसे देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी हैरान रह गए. आशंका जताई जा रही है कि इन दवाओं को मरीजों को दिया जा रहा था.

अवैध क्लिनिकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा

छापेमारी के दौरान मां दुर्गा पॉली क्लिनिक के नाम से मरीजों को लिखी जा रही पर्चियां भी बरामद की गईं. पर्चियों पर डॉ. प्रीति कुमारी, डॉ. नीतीश कुमार और डॉ. अरविंद कुमार के नाम अंकित पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से मरीजों की एंट्री रजिस्टर जब्त कर लिया है और क्लिनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है. अधिकारियों ने साफ कहा है कि जिले में चल रहे अवैध क्लिनिकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 

Tags:Bhagalpur illegal clinic sealedIllegal clinic in BhagalpurExpired medicines recoveredExpired drugs seized in BhagalpurHealth department raid in BhagalpurBihar health department actionUnauthorized medical clinic sealedMedical malpractice case in BhagalpurFake doctor clinic bustedDrug inspection raid BiharBihar medical news todayClinic sealed for expired medicinesPublic health safety violation Bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.