✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

"मैं पत्नी की बात सुनता हूं, नहीं तो रावण बन जाऊंगा.” चुनाव लड़ने पर खेसारी लाल यादव ने दे दिया बड़ा बयान, बताया किस सीट से लड़ेंगे ?

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:07:14 AM

पटना (PATNA) : भोजपुरी सुपरस्टार और लोकप्रिय अभिनेता खेसारी लाल यादव ने चुनावी राजनीति में उतरने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह तभी चुनाव लड़ेंगे जब उनकी पत्नी की अनुमति मिलेगी. 

पत्नी नहीं हुईं राजी, चुनाव लड़ने पर असमंजस
“मेरी पत्नी अभी राजी नहीं हो रही हैं, इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ पा रहा हूं. अगर वह मान जाएंगी तो चुनाव लड़ने के बारे में विचार किया जाएगा. मैं आज भी उन्हीं से बात करने जा रहा हूं. मैं पत्नी की बात सुनता हूं, नहीं तो रावण बन जाऊंगा.”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर पत्नी ने समर्थन दिया, तो वे अगले दो दिनों में नॉमिनेशन दाखिल कर सकते हैं. राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की संभावनाओं के बीच खेसारी लाल ने यह ऐलान जरूर कर दिया है कि वे राजद नेता तेजस्वी यादव का प्रचार करेंगे. उन्होंने कहा “मैं तेजस्वी यादव का प्रचार करूंगा और उनके विधानसभा क्षेत्र में जाकर चुनावी अभियान में हिस्सा लूंगा.”

भोजपुरी इंडस्ट्री के एक और चर्चित नाम पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे विवाद पर भी खेसारी लाल ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा “मेरी दुआ है कि दोनों जल्द से जल्द एक हो जाएं और अपना घर-परिवार बसा लें.”

Tags:bihar chunavkhesari lal yadavwill khesari lal yadav contest bihar electionkhesari lal yadav vidhansabha seatbihar vidhansabha chunavbihar assembly election 2025bihar vidhansabha chunav 2025khesari lal yadav alliance with rjddidi khesari lal join rjdkhesari lal yadav wifekhesari lal yadav wife namebihar chunav 2025

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.