✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने रॉड से की पति की पिटाई, मरने के लिए छोड़ प्रेमी के साथ हुई फरार , पढ़िए पूरी खबर 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:12:33 AM

Tnp desk:- बिहार के बांका में एक पत्नी ने अपने पति को ही लोहे की रॉड से मारकर लहूलुहान कर दिया. और अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ जेवरात लेकर भाग गई . घायल पति ने इसकी शिकायत पुलिस को किया है. उसने बताया कि एक व्यक्ति अचानक उसके घर आया और मेरी पत्नी के साथ मिलकर ताबड़तोड़ लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया. इसके साथ ही दो लाख के जेवरात के साथ फरार हो गया

पति को रॉड से मारकर फरार 

घायल पति को इलाज के लिए रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है. हालांकि, उसके गंभीर हालत को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में रेफर कर दिया है. ये सनसनीखेज वारदात बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के मकद्दुमा गांव की है. 

प्रेमी की तलाश में जुटी पुलिस 

बाताया जा रहा है कि पति मंगल साह की पत्नी चांदनी देवी अपने मायके भागलपुर के दरियापुर जाने की बात कहकर निकली. लेकिन, जब देर शाम अपने मायके नहीं पहुंची तो फिर खोजबीन शुरु की . पता चला कि दरियापुर गांव के ही पूरन पंडित से पत्नी चांदनी देवी की मोबाइल पर बातचीत होती थी. जब वह पूरन पंडित के घर जाकर जानकारी हासिल किया वह भी घर से फरार मिला . हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

Tags:Banka Husband beaten with iron rodBihar husband beaten by wifeHusband beaten by iron rodBihar wife absconds with boyfriendBihar crime newsBanka husband wife storyBanka cime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.