✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नेपाल बॉर्डर से सटे गाँव का होगा कायाकल्प,!‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II के तहत बनी कार्य योजना 

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 9, 2026, 7:59:22 PM

पटना (PATNA): बिहार के मुख्य सचिव ने भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन और विकास कार्यों को लेकर हाई लेबल समीक्षा बैठक की. जिसमें  जिला प्रशासन के द्वारा किए गए कार्य के बारे में जानकारी ली. साथ ही आने वाले दिनों में क्या कार्य योजना पर काम किया जाएगा. इसकी जानकारी ली है. साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II के तहत विकास योजना के चयन की जानकारी दी गई है.    बैठक में सीमावर्ती जिल पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, किशनगंज, सुपौल और अररिया के जिला प्रशासनों शामिल हुए. जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव  प्रत्यय अमृत  ने किया.

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से 'नो मैन्स लैंड' और अंतरराष्ट्रीय सीमा के 15 किलोमीटर के दायरे में अवैध अतिक्रमण हटाने का सघन अभियान चलाया जा रहा है. मधुबनी में पहचान की गई सभी 186 अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया है जबकि किशनगंज में पिछले एक माह में सभी 34 चिन्हित अतिक्रमण हटा दिए गए हैं. पश्चिमी चम्पारण में भी 272 में से 261 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं और शेष के लिए नेपाली अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है.

अपराध नियंत्रण और जाली मुद्रा (FICN) के खिलाफ भी बड़ी सफलता

अपराध नियंत्रण और जाली मुद्रा (FICN) के खिलाफ भी प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है. पूर्वी चम्पारण में हाल ही में 18,500 भारतीय और 25 लाख नेपाली जाली नोटों के साथ 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इसी प्रकार सीतामढ़ी में 49 लाख नेपाली और 20,100 भारतीय जाली नोट बरामद किए गए हैं. साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सीतामढ़ी प्रशासन ने जनवरी माह में ही 11.66 लाख रुपये से अधिक की राशि रिफंड कराई है. इसके अतिरिक्त, फर्जी पहचान पत्र और आधार कार्ड बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए मधुबनी और अररिया में कई गिरफ्तारियां की गई हैं.

सीमा स्तंभों (Border Pillars) के रखरखाव और सत्यापन के लिए आधुनिक तकनीक और संयुक्त सर्वेक्षण का सहारा लिया जा रहा है. पूर्वी चम्पारण के 1,237 और मधुबनी के 358 स्तंभों की नियमित निगरानी की जा रही है. किशनगंज और सीतामढ़ी में क्षतिग्रस्त या गायब स्तंभों की मरम्मत के लिए 'फील्ड सर्वे टीम' (FST) द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. वहीं सुपौल जिले में सभी क्षतिग्रस्त स्तंभों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विदेशी नागरिकों की अवैध घुसपैठ पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है, जिसके तहत उज्बेकिस्तान, बांग्लादेश, चीन और अमेरिका जैसे देशों के नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है.

'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II' (VVP-II) के तहत सैकड़ों गांवों का चयन

सीमावर्ती क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II' (VVP-II) के तहत सैकड़ों गांवों का चयन किया गया है. मधुबनी में 36 गांवों के लिए 253 विकास योजनाओं की डीपीआर तैयार की जा रही है, और भारत सरकार द्वारा 250 अतिरिक्त गांवों को भी जोड़ा गया है. सीतामढ़ी के 4 प्रखंडों में 24.66 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी और मॉडल एग्री फार्म जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. किशनगंज में इस कार्यक्रम के लिए 112.53 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. साथ ही, इन क्षेत्रों में कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए ड्रैगन फ्रूट, अनानास और चाय के प्रसंस्करण पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

Tags:Bihar border districts village developmentVibrant Village Program II BiharRural development projects BiharBihar village infrastructure improvementBorder villages development scheme BiharBihar government rural development initiativeVibrant Village Scheme progress BiharBihar NewsBihar UpdateBihar csChief Secrectory biharBihar news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.