✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

अब और कितना इंतज़ार? 17 साल से इंतज़ार कर रहे छात्र आर पार के मूड में, दरोगा और पुलिस भर्ती में देरी को लेकर पटना में हल्लाबोल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:56:12 AM

पटना (PATNA) : बिहार में दरोगा और पुलिस भर्ती को लेकर सोमवार को पटना की सड़कों पर अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा. पटना कॉलेज से हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों उम्मीदवार मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए निकले. जहां जेपी गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ गए. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने वाटर कैनन तक तैनात कर दिए. 

आंदोलन में दरोगा गुरु रोशन आनंद समेत कई शिक्षक भी शामिल हुए. वहीं छात्रों का कहना है कि पिछले 17 साल से वे दरोगा और पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार बार-बार आश्वासन देकर पीछे हट रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि आचार संहिता लागू होने से पहले अगर वैकेंसी नहीं आई तो लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटक जाएगा. 

अभ्यर्थियों ने कहा कि सिपाही भर्ती परीक्षा में भी भारी गड़बड़ियां होती हैं. ऐसे में न तो प्रश्न-पत्र और ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी दी जाती है और न ही आंसर की जारी होती है. इससे पारदर्शिता पूरी तरह खत्म हो जाती है और मेहनत करने वाले छात्रों के साथ खुला अन्याय होता है. आगे अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि सरकार तुरंत वैकेंसी जारी करे, वरना आंदोलन और तेज किया जाएगा.

Tags:Student ProtestStudent Protest in patnaStudent Protest in biharprotest i biharprotest in patnadelay in sub-inspector and police recruitmentदरोगा और पुलिस भर्ती में देरीदरोगा और पुलिस भर्तीकब होगी दरोगा और पुलिस भर्ती में देरीbihar newsbihar latest newsbihar sarkarbihar governmentbihar cmcm nitish kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.